इस दौरान ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को बाहर जरूर आने दिया जाएगा। मकर संक्रांति के बाद पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर भी यही व्यवस्था रहेगी।
प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का अगले तीन दिन प्रवेश बंद रहेगा। माघ मेले के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बृहस्पतिवार 13 जनवरी की दोपहर 12 बजे से 15 जनवरी की रात 12 बजे तक सिविल लाइंस साइड से नो इंट्री लगाई है। प्रयागराज मंडल के अफसरों का कहना है कि मेले के सभी स्नान पर्व के साथ उसके एक दिन पहले और एक दिन बाद यात्रियों का प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को बाहर जरूर आने दिया जाएगा। मकर संक्रांति के बाद पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर भी यही व्यवस्था रहेगी। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि पहले स्नान पर्व पर यह व्यवस्था बृहस्पतिवार 13 जनवरी से लागू हो रही है। इस दौरान सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को इंट्री नहीं दी जाएगी।
इन तिथियों में सिविल लाइंस साइड से रहेगी नो इंट्री
पर्व का नाम नो इंट्री की अवधि
मकर संक्राति 13 जनवरी दोपहर 12 बजे से 15 जनवरी रात 12 बजे तक
पौष पूर्णिमा 14 जनवरी दोपहर 12 बजे से 18 जनवरी रात 12 बजे तक
मौनी अमावस्या 30 जनवरी शाम 06 बजे से 02 फरवरी रात 12 बजे तक
बसंत पंचमी 04 फरवरी दोपहर 12 बजे से 06 फरवरी रात 12 बजे तक
माघी पूर्णिमा 15 फरवरी दोपहर 12 बजे से 17 फरवरी रात 12 बजे तक
महाशिवरात्रि 28 फरवरी दोपहर 12 बजे से 02 मार्च रात 12 बजे तक