जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में होटल पोलो मैक्स के बगल में पिछले माह ही रेलवे का एक पुराना कोच लाया गया था। एसी टू श्रेणी के इस पुराने कोच की सारी सीटें, शौचालय आदि को हटा दिया गया है। वहां रेल कोच रेस्टोरेंट चलाए जाने वाली एजेंसी उस कोच को नया लुक देने में जुटी हुई है।
प्रयागराज जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। रेलवे प्रशासन की तैयारी है कि अगले माह रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ हो जाए। वहीं जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए जा रहे स्लीपिंग पॉड का भी उद्घाटन अगले माह कराए जाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में होटल पोलो मैक्स के बगल में पिछले माह ही रेलवे का एक पुराना कोच लाया गया था। एसी टू श्रेणी के इस पुराने कोच की सारी सीटें, शौचालय आदि को हटा दिया गया है। वहां रेल कोच रेस्टोरेंट चलाए जाने वाली एजेंसी उस कोच को नया लुक देने में जुटी हुई है। इसके लिए वहां एक प्लेटफार्म भी बनाया जा रहा है। ताकि कोच के अंदर जाने में लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
कोच के बगल में ही एक बेस किचन भी बनाया जाएगा। उसी किचन में खाने पीने की सामग्री बनाकर रेल कोच रेस्टोरेंट में आने वाले यात्रियों को दी जाएगी। वहां कार्यदायी संस्था से जुड़े लोगों ने बताया कि अगले माह तक रेल कोच रेस्टोरेंट तैयार हो जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि रेल कोच रेस्टोरेंट में शाकाहारी भोजन ही उपलब्ध होगा।
वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस साइड स्थित पुराने बुकिंग कार्यालय वाली इमारत में दो मंजिला स्लीपिंग पॉड के भी निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। यहां सिंगल, कपल एवं फेमिली स्लीपिंग पॉड बनाए जा रहे हैं। दो मंजिला स्लीपिंग पॉड का निर्माण इसी माह पूरा हो जाने की उम्मीद है, वहीं इसका उदघाटन चैत्र नवरात्र में हो सकता है।