मंदर मोड़ के पास रहने वाला जयकरन मजदूरी करनेे अपना व अपने परिवार को पालन पोषण करता है। उसके दो बच्चों में अंगद बड़ा था। बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब वह घर के पास ही खेल रहा था।
पूरामुफ्ती में घर के बाहर खेल रहे छह वर्ष के अंगद को बेकाबू डंफर ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए डंफर को भी कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मंदर मोड़ के पास रहने वाला जयकरन मजदूरी करनेे अपना व अपने परिवार को पालन पोषण करता है। उसके दो बच्चों में अंगद बड़ा था। बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब वह घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान कौशाम्बी की ओर से आ रहे बेकाबू डंफर ने उसे चपेट में ले लिया और इससे उसकी मौत हो गई।
शोरगुल सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने डंफर छोड़कर भाग रहे चालक को पकड़ लिया और फिर उसे जमकर पीटा। सूचना पर पहुंचे एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने किसी तरह उसे भीड़ से बचाया और फिर उसे हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।