फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत की सीबीआई जांच की मांग

Wed, 19 Jan 2022 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह याचिका अधिवक्ता गौरव द्विवेदी, रजनीश सिंह सहित चार अन्य की तरफ से दाखिल की गई है। इसमें कहा गया है कि घर वालों ने पूर्व त्रिपाठी का पता न लगने पर कर्नलगंज थाने में पांच जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगला प्रसाद त्रिपाठी। फाइल फोटो। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आधा दर्जन अधिवक्ताओं ने बुधवार को जनहित याचिका दाखिल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगला प्रसाद त्रिपाठी के मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। याचिका में अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही डीएम और एसएसपी को बर्खास्त करने की मांग भी की है।

विज्ञापन


यह याचिका अधिवक्ता गौरव द्विवेदी, रजनीश सिंह सहित चार अन्य की तरफ से दाखिल की गई है। इसमें कहा गया है कि घर वालों ने पूर्व त्रिपाठी का पता न लगने पर कर्नलगंज थाने में पांच जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सात जनवरी तारीख को परिवार वालों को बुलाकर उनके लावारिस कपड़ों को दिखाया।

परिजनों ने जब कपड़ों का उन्हीं का होना कहा तो पुलिस ने बताया कि त्रिपाठी की मौत हो गई थी। पुलिस ने लावारिस में उनका दाह संस्कार कर दिया है। याचिका में पुलिस की इसी कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। कहा गया है कि दाह संस्कार करने से पूर्व न तो मृतक कौन है? पुलिस इसके बारे में पता लगाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
पूर्व उपाध्यक्ष की मौत के मामले में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बुधवार को शोक जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा की अगुवाई में हुई शोक सभा में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मामले में पुलिस की भूमिका की निंदा की।

साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सप्ताह भर में की गई कार्यवाही की जानकारी मांगी है। सभा का संचालन महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन ने किया। इस मोक्े पर मनोज कुमार मिश्र, नीरज कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, यादवेश यादव, आशुतोष त्रिपाठी, ऊष्मा मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, पूजा सिंह, प्रियंका शर्मा, अन्नपूर्णा सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे। उधर, सामाजिक एकता परिषद ने ओम प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक कर पूर्व उपाध्यक्ष के निधन पर शोक जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें