Prayagraj News : पंकज पटेल, वार्ड ब्वॉय। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
मेडिकल कॉलेज परिसर में वार्ड ब्वॉय पंकज पटेल (35) की हत्या अवैध संबंध के कारण की गई थी। यही नहीं, इसमें उसके बेहद करीबी लोगों का हाथ था। तफ्तीश में जुटी पुलिस को इस हत्याकांड में बेहद अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
पंकज की मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में गला रेतकर हत्या की गई थी। उसका खून से लथपथ शव एक दिन पहले इसी क्वार्टर से बरामद हुआ था। पुलिस ने उसके करीबी दोस्त अल्लापुर निवासी गोलू को हिरासत में ले लिया था। सूत्रों का कहना है कि गोलू से पूछताछ और जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। इसके अलावा दो अन्य महिलाओं के यहां भी उसका आना-जाना था। इसे लेकर उसका अपनी पत्नी से कई बार विवाद भी हो चुका था।