प्रयागराज ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे अथॉरिटी के साथ पिछली तीनों मीटिंग में स्पीड राडार गन लगाने की मांग की लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। प्रयागराज से सात नेशनल हाईवे गुजरते हैं। जाहिर है कि स्पीड राडार गन का न होना ओवर स्पीडिंग का सबसे बड़ा कारण है। रिपोर्ट बताती है कि इसी कारण प्रयागराज एनएच हादसों में दूसरे नंबर पर है।
रिपोर्ट के अनुसार हाईवे पर हादसों में दोपहिया वाहन सवार सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। रिपोर्ट में ओवर स्पीडिंग के अलावा ड्रंक एंड ड्राइव, रांग साइड, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने को भी हादसों का बड़ा कारण बताया गया है।
नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीडिंग रोकने के लिए हाईवे अथॉरिटी से स्पीड राडार गन लगाने के लिए कहा गया है। - रवि शंकर निम, डीसीपी ट्रैफिक