फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 16 कोच के साथ रवाना हुई प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत रविवार की दोपहर 3:15 बजे पहली बार 16 कोच के साथ रवाना हुई। हालांकि पहले दिन ट्रेन की आधी से ज्यादा सीटें खाली रहीं। यात्रियों का कहना है कि अगर ट्रेन सुबह प्रयागराज से चले तो उन्हें और ज्यादा सुविधा होगी।
विज्ञापन

गोरखपुर वंदे भारत में पिछले दिनों ही आठ की जगह 16 कोच जोड़े जाने का निर्णय लिया गया था। ट्रेन में अब चेयर कार श्रेणी के 14 और एग्जीक्यूटिव कार श्रेणी के दो कोच हो गए हैं। ऐसे में अब ट्रेन में एक बार में 1264 यात्री सफर कर सकेंगे। पहले यह क्षमता 632 यात्रियों की थी। बता दें वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले गोरखपुर से लखनऊ के बीच हो रहा था। 14 मार्च 2024 को इसे प्रयागराज तक बढ़ाया गया। यह ट्रेन प्रयागराज से लखनऊ, अयोध्या होते हुए गोरखपुर के लिए जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें