सीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक हनुमान उपाध्याय के निर्देश पर प्रधानाचार्य डॉ.टीपी पाठक ने नि:शुल्क पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की है। उन्होंने बताया कि सीएवी इंटर कॉलेज में तीन सालों से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण कार्य किया जा रहा है। शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि अभी तक बच्चों से बहुत मामूली शुल्क लिया जा रहा था।
शहर के सीएवी इंटर कॉलेज में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। विद्यालय प्रबंध समिति ने अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए नि:शुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की है। कोविड-19 की महामारी में तमाम लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उनके सामने कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की फीस समेत अन्य खर्च उठाना मुश्किल है। ऐसे में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में यह अंग्रेजी माध्यम के छह से लेकर इंटर तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षण की व्यवस्था का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
सीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक हनुमान उपाध्याय के निर्देश पर प्रधानाचार्य डॉ.टीपी पाठक ने नि:शुल्क पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की है। उन्होंने बताया कि सीएवी इंटर कॉलेज में तीन सालों से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण कार्य किया जा रहा है। शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि अभी तक बच्चों से बहुत मामूली शुल्क लिया जा रहा था।
लेकिन कोविड-19 की महामारी को देखते हुए इस बार नि:शुल्क शिक्षण व्यवस्था की गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र और छात्रों के लिए एनसीसी, स्काउट के साथ-साथ योग की भी कक्षाएं जलाई जा रही है। जो भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के लिए इच्छुक हों, वह 15 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। पूर्व में अंग्रेजी माध्यम के कई बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मेरिट में जगाई बनाई है।