फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित, बेटी अदिति भी रहीं मौजूद, देखें तस्वीरें

Wed, 19 Oct 2022 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम तट पर किला के पास वीवीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। जैसे ही अखिलेश अस्थि कलश लेकर पहुंचे पूरा संगम क्षेत्र नेताजी अमर रहें के नारे से गूंजने लगा। हर कोई अस्थि कलश की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखा। 
विज्ञापन
1 of 19
प्रयागराज संगम मेंं सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां विसर्जित करते पूर्व सीएम अखिलेश याद - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां बुधवार को संगम में प्रवाहित की गईं। बड़े बेटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक तरीके से अस्थियां विसर्जित कीं और प्रार्थना की। इस दौरान मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव सुबह 11 बजे तक संगम तट पर पहुंच चुके थे। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश तथा परिवार के अन्य सदस्य अस्थियां लेकर सैफई से तीन निजी विमानों से चले और करीब एक बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे।

वहां से सड़क मार्ग से वे संगम के वीआईपी घाट पहुंचे। फिर दो मोटरबोट से संगम स्थल पर पहुंचे। यहां पहले से जेटी तैयार था, जहां पहले पूजन हुआ। इसके बाद अखिलेश यादव ने अस्थियां संगम में विसर्जित कीं। अस्थि विसर्जन प्रक्रिया में पूर्व सांसद भाई धर्मेंद्र यादव ने अखिलेश की मदद की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरे परिवार के साथ संगम स्नान किया। अस्थि विसर्जन का यह पूरा कार्यक्रम एक घंटे से अधिक समय तक चला। धार्मिक अनुष्ठान प्रदीप पांडेय और उत्सव शुक्ला ने कराया। महंत बलवीर गिरि भी मौजूद रहेे।

इस दौरान शिवपाल यादव, तेज प्रताप यादव, अखिलेश यादव की बेटी टीना, बेटा अर्जुन, अंकुर, अनुराग, आदित्य, अंकुश यादव समेत कुल 27 लोग मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों के अलावा मेजा के विधायक संदीप पटेल, शहर उत्तरी से सपा प्रत्याशी रहे संदीप यादव, निवर्तमान अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, सुभाष प्रधान भी जेटी पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 19
Prayagraj News : पिता की अस्थियां संगम में विसर्जित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
कई बार भावुक हुए अखिलेश
अस्थि विसर्जन के दौरान अखिलेश यादव कई बार भावुक हो गए। अस्थि कलश को गंगा की धारा में प्रभावित करते समय उनकी आंखें नम हो गईं थीं। हालांकि, उन्होंने अपनी भावनाओं को काबू में रखा। धर्मेंद्र यादव, बेटी टीना भी भावुक रहीं। मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव ने गंगा में डुबकी तो नहीं लगाई लेकिन चेहरे की उदासी उनके दुख को बया कर रही थी।
विज्ञापन

3 of 19
Prayagraj News : पिता की अस्थियां संगम में विसर्जित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
बेटी अदिती भी रहीं साथ
सपा संस्थापक मुलायम सिंह की अस्थि विसर्जन के दौरान पिता अखिलेश यादव के साथ उनकी पुत्री अदिति यादव भी मौजूद रहीं। वीवीआईपी किला घाट पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किया गया था। वीआईपी क्रूज को तैयार किया गया था, जिसमें परिवार के सभी लोग सवार होकर संगम पर गए। 

हाथ मिलाकर जताया आभार
अखिलेश यादव ने धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले पुजारियों के अलावा सुरक्षा में लगे तथा पूरे आयोजन में मदद करने वाले जल पुलिस एवं अन्य लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। अस्थि विसर्जन के दौरान संगम की धारा में घेरा बनाकर खड़े रहने वाले सुरक्षा कर्मियों से हाथ मिलाया और हालचाल जाना।

4 of 19
Prayagraj News : पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की अस्थि विसर्जन के लिए संगम पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े हजारों समर्थक

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संगम तट पर हजारों समर्थक पहुंचे। उन्हाेंने पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इनमें युवाओं की बड़ी संख्या रही। हाथों में सपा संरक्षक की फोटो लिए युवा लगातार नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

5 of 19
Prayagraj News : पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की अस्थि विसर्जन के लिए संगम पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
मुलायम सिंह की अस्थियां लेकर अखिलेश यादव करीब एक बजे वीआईपी घाट पर पहुंचे लेकिन नेताजी के समर्थकों के पहुंचने का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया था। दिन में 11 बजे तक घाट पर दूर तक लोग ही दिख रहे थे और समय के साथ यह भीड़ और बढ़ती गई।
विज्ञापन

6 of 19
Prayagraj News : पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की अस्थि विसर्जन के लिए संगम पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
बड़ी संख्या में युवा नाव लेकर संगम स्थल पर बने जेटी तक पहुंच गए थे। यमुना नदी में तट की तरफ जगह-जगह युवा नाव पर खड़े रहे। अखिलेश यादव के पहुंचने पर अस्थि कलश के दर्शन के लिए समर्थकों में होड़ शुरू हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह से उन्हें संभाला।
विज्ञापन

7 of 19
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थि विसर्जन के लिए संगम पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला।
अस्थि विसर्जन के दौरान समर्थक लगातार नारेबाजी करते रहे तथा कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव के वीआईपी घाट पर वापस आने पर शोर फिर तेज हो गया। अखिलेश यादव ने भी कुछ कदम चलकर तथा हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इससे पहले एयरपोर्ट पर भी सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ।

8 of 19
Prayagraj News : पिता के अस्थि विसर्जन में पहुंचे मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव। - फोटो : अमर उजाला।
बाबूजी की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे अखिलेश भइया : प्रतीक
अस्थि विसर्जन के लिए आए शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव ने मीडिया के सामने आने से ही मना कर दिया। उनका कहना था कि यह समय सिर्फ बाबूजी को याद करने का है। हालांकि, पहले ही पहुंच गए मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की जानकारी दी। नेताजी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि इससे उनका कोई नाता नहीं है। बाबूजी की राजनीतिक विरासत को अखिलेश भइया संभाल रहे हैं। उनका ही इस बारे में कुछ बोलना उचित होगा। हमारी भूमिका सिर्फ सहयोग में खड़े रहने की है।

9 of 19
Prayagraj News : पिता की अस्थियां संगम में विसर्जित करने से पहले पूजन करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, एमएलसी डॉ.मान सिंह, विधायक पूजा पाल, विजमा यादव, हाकिम लाल बिंद, बासुदेव यादव, नरेंद्र सिंह, कमल सिंह यादव, धर्मराज पटेल, कृष्ण मूर्ति यादव, विनय कुशवाहा, दान बहादुर मधुर, अजीत यादव, सूरज, तारिक सईद अज्जू आदि शामिल रहे।

10 of 19
Prayagraj News : मुलायम सिंह यादव की अस्थि विसर्जन के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
2100 दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
0 समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्र-छात्राओं ने संगम तट पर 2100 दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में अखिलेश गुप्ता, अरविंद सरोज, संदीप विश्वकर्मा, आशुतोष यादव, अंकिता श्रीवास्तव, सद्दाम, अवनीश यादव आदि शामिल रहे।

11 of 19
Prayagraj News : पिता की अस्थियां संगम में विसर्जित करने से पहले पूजन करते अखिलेश, प्रतीक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
सपा के संस्थापक रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं। 

12 of 19
Prayagraj News: पिता की अस्थियां संगम में प्रवाहित करने के बाद पूर्व सांसद रेवती रमण से मिलते अखिलेश - फोटो : अमर उजाला।
रो पड़े रेवती रमण, अखिलेश ने बंधाया ढांढस
मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह वीआईपी घाट पा मौजूद रहे। अस्थि विसर्जन के बाद लौटे अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान उनकी आंखें भी झलक पड़ीं। अखिलेश यादव ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा ‘रोईए मत हम सब हैं।’

सांसद केशरी देवी ने दी श्रद्धांजलि
सांसद केशरी देवी पटेल भी अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके संघर्षों को याद किया।

13 of 19
Prayagraj News : पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की अस्थि विसर्जन के लिए संगम पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
सपा के संस्थापक रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं। 

14 of 19
Prayagraj News : पिता की अस्थियां संगम में विसर्जित करने से पहले पूजन करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
सपा के संस्थापक रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं। 

15 of 19

16 of 19
Prayagraj News : पिता की अस्थियां संगम में विसर्जित करने से पहले पूजन करते अखिलेश यादव और धर्मेद्र - फोटो : अमर उजाला।
सपा के संस्थापक रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं। 

17 of 19
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थि विसर्जन के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
सपा के संस्थापक रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं। 

18 of 19
Prayagraj News : पिता की अस्थियां संगम में विसर्जित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
सपा के संस्थापक रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं। 
विज्ञापन

बेटी अदिती भी रहीं साथ
सपा संस्थापक मुलायम सिंह की अस्थि विसर्जन के दौरान पिता अखिलेश यादव के साथ उनकी पुत्री अदिति यादव भी मौजूद रहीं। वीवीआईपी किला घाट पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किया गया था। वीआईपी क्रूज को तैयार किया गया था, जिसमें परिवार के सभी लोग सवार होकर संगम पर गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें