फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Carnival : जमकर मस्ती और धमाल, सुर-लय-ताल की बही त्रिवेणी, हर मन हुआ निहाल

Mon, 17 Oct 2022 11:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पत्थर गिरजाघर से आगे बढ़ते ही शॉपिंग कार्निवाल की चकाचौंध बरबस लोगों का ध्यान खींचती रही। यहां से आगे बढ़ने पर ऊंट, घोड़े, बग्घी की शाही सवारियां बच्चों, युवाओं का स्वागत करती नजर आईं। मोटू-पतलू के कार्टून वाले डेकोरेटेड रिक्शा की सवारी करने के लिए बच्चे ही नहीं महिलाएं भी जिद करती रहीं।
विज्ञापन
1 of 10
Prayagraj News : अमर उजाला कार्निवाल में नृत्य प्रस्तुत करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
संगमनगरी में सोमवार की शाम सुर, लय, ताल की त्रिवेणी बही तो सुरमई प्रवाह में भीगने से कोई नहीं बच सका। सिविल लाइंस में मुक्ताकाशीय भव्य मंच पर सतरंगी छटा के बीच गीतों, गजलों की शाम सजी, कार्निवाल में घूमने निकले लोगों के पांव ठिठक गए। पारंपरिक बंदिशों पर कथक नृत्य की तिहाइयां यादगार बनीं तो नन्हे जादूगर ने अपने खेल से लोगों को चौंका दिया। मौका था छह दिवसीय अमर उजाला शुभ लाभ शॉपिंग कार्निवाल की दूसरी निशा का।


पत्थर गिरजाघर से आगे बढ़ते ही शॉपिंग कार्निवाल की चकाचौंध बरबस लोगों का ध्यान खींचती रही। यहां से आगे बढ़ने पर ऊंट, घोड़े, बग्घी की शाही सवारियां बच्चों, युवाओं का स्वागत करती नजर आईं। मोटू-पतलू के कार्टून वाले डेकोरेटेड रिक्शा की सवारी करने के लिए बच्चे ही नहीं महिलाएं भी जिद करती रहीं। तरह-तरह के झूले, रेल कार्निवाल में आकर्षण का केंद्र बनी रही। 
विज्ञापन

2 of 10
Prayagraj News : अमर उजाला कॉर्निवाल में मस्ती करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के हाथों दीप प्रज्ज्वलन के बाद मुक्ताकाशीय मंच पर दूसरी संगीत निशा की शुरुआत शाम सात बजे अमित बनर्जी के सुरों में गणेश वंदना से हुई। इनके बाद कथक केंद्र की बाल कलाकार काव्या और अशिता सिंह ने मैया यशोदा, तेरा कन्हैया... के बोल पर भावपूर्ण थिरकन से संगीत प्रेमियों को मुग्ध कर दिया। 


दूसरी प्रस्तुति कुमारी समृद्धि की थी। मेरे ढोलना सुन... की उप शास्त्रीय बंदिश पर पारंपरिक अंदाज में भावों की लोच के साथ कथक नृत्य का थिरकन से हर किसी का दिल जीत लिया। इनके बाद उप शास्त्रीय गायक त्रयंबकेश्वर चतुर्वेदी ने गजलों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने हमको किसके गम ने मारा ये कहानी फिर सही... के बाद कई गजलें पेश कीं। इनके अलावा पारुल जैन, रश्मि शुक्ला, नन्हे कलाकार आदर्श सुदर्शन की प्रस्तुतियां खूब सराही गईं। संचालन संजय पुरुषार्थी और सौरभ ने किया।
विज्ञापन

3 of 10
Prayagraj News : अमर उजाला कॉर्निवाल में मस्ती करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
कूपन दिखाकर ऊंट-घोड़े की सवारी करने की मची होड़
अमर उजाला शॉपिंग कार्निवाल का अखबार में प्रकाशित कूपन दिखाकर ऊंट, घोड़े, बग्घी और रेल की मुफ्त सवारी करने की होड़ मच गई है। सोमवार की शाम कूपन दिखाकर लोगों ने परिवार के साथ कार्निवाल में खूब मस्ती की। इस कार्निवाल के जरिए दीपोत्सव की खुशियों की सौगात हर परिवार को मिल सके, इसकी पूरी कोशिश की गई है। ऐसे में अगर आप अमर उजाला के पाठक हैं तो यहां आते समय कूपन लाना न भूलें। 

4 of 10
Prayagraj News : अमर उजाला कॉर्निवाल में सेल्फी लेतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
कार्निवाल में सेल्फी लेने की मची होड़
इस कार्निवाल को यादगार बनाने के लिए मंच के पास सेल्फी प्वाइंट पर देर शाम भीड़ लग गई। लोग सेल्फी के साथ उन पलों को यादगार बनाने में जुटे रहे। खरीददारी संग संगीत का आनंद लेने के साथ ही परिवार और दोस्तों के बीच सेल्फी लेकर लोगों ने उन यादगार पलों को मोबाइल के जरिए कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

5 of 10
Prayagraj News : अमर उजाला कॉर्निवाल में सेल्फी लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
दवा से दुआ तक का सफर
इस कार्निवाल में पहली बार दवा से दुआएं भी लोग हासिल कर रहे हैं। बस स्टैंड के पास बॉक्स में आप अपने घर की वो दवाएं दान कर सकते हैं, जो अब इस्तेमाल में नहीं है और उनके एक्सपायरी होने का खतरा है। आप ऐसी दवाओं को वहां जमा कराकर पुण्य के भागी बन सकते हैं, ताकि वे दवाएं जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के काम आ सकें।
विज्ञापन

6 of 10
Prayagraj News : अमर उजाला कॉर्निवाल में मस्ती करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
भरने लगा नेकी का खजाना
इस कार्निवाल के आगाज के साथ ही नेकी का खजाना भी भरने लगा है। बस स्टैंड के पास लगे इस खजाने में लोग अपनी इस्तेमाल में न आने वाली वस्तुओं का दान करने लगे हैं। आप भी अपने पुराने लंच बॉक्स, पानी बोतलें, खिलौने, जूते-चप्पल, इस्तेमाल न किए जाने वाले मोबाइल समेत अन्य वस्तुएं जरूरतमंदों, गरीबों, बेसहारों के लिए दान कर सकते हैं।


प्रसिद्ध उप शास्त्रीय गायक मनोज गुप्ता के भजनों, गजलों की प्रस्तुति। कथक केंद्र की कलाकार स्मृति गुप्ता का नृत्य। कोरस ग्रुप के शरद कक्कड़ का गायन। अंकिता चतुर्वेदी का गायन, विमर्श मालवीय और साथी कलाकारों की ओर से वाद्यवृंद की प्रस्तुति। अभिषेक कुमार का जादू।
विज्ञापन

7 of 10
Prayagraj News : अमर उजाला कॉर्निवाल में मस्ती करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
अमर उजाला शुभ लाभ कार्निवाल के सहयोगी:
मुख्य प्रायोजक- पान पारस कायम, हॉस्पीटेलिटी पार्टनर -होटल रबिशा कांटिनेंटल, क्रैकर शो पार्टनर- कादिर भाई, फूड पार्टनर -भगवान दास प्रह्लाद दास एंड संस, एसोसिएट स्पांसर- एमपी बिरला सीमेंट, इंडियन ऑयल और मारुति डेंटल।

8 of 10
Prayagraj News : अमर उजाला कॉर्निवाल में मस्ती करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
खूब भा रही है कैमल सफारी
प्रयागराज। कार्निवाल में कैमल सफारी और डेकोरेटेड रिक्शा की सवारी बच्चों के साथ बड़े भी कर रहे हैं। सोमवार की रात तरह-तरह की सवारियों और झूलों का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। पत्थर गिरजाघर से लेकर सुभाष चौराहे तक ऊंट, घोड़े, बग्घियों की सवारी के लिए बच्चों, महिलाओं और युवाओं में होड़ सी मची रही। इस दौरान झूलों का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया।

9 of 10
Prayagraj News : अमर उजाला कॉर्निवाल में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
जिंदगी की हर सुबह को उजाले से भरने का लें संकल्प: मंडलायुक्त
प्रयागराज। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सोमवार की शाम शॉपिंग कार्निवाल को शहरवासियों के लिए खुशियों की सौगात बताया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने हमेशा समाज को दिशा दी है। राह दिखाने की जिम्मेदारी बड़ी होती है। इससे सीख लेनी चाहिए। हर किसी को जिंदगी की हर सुबह को उजाले से भरने का संकल्प लेना चाहिए। दीपावली से पहले कार्निवाल के इस आयोजन से अमर उजाला ने हर वर्ग के लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन

10 of 10
Prayagraj News : अमर उजाला कॉर्निवाल में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना काल के दो साल बाद सिविल लाइंस में अपने तरह का यह बड़ा और अनूठा कार्निवाल है, जिसमें शहर के लोगों को खुश होने का मौका मिल रहा है। नृत्य और गायन की प्रस्तुतियों ने मुझे बहुत सुकून पहुंचाया। पीयूष टंडन-आकलैंड रोड


मुझे इस कार्निवाल का हमेशा इंतजार रहता है। इस बार भी गीत-संगीत से सजी शाम को मैं जीने का प्रयास कर रही हूं। यहां दीपोत्सव की खुशियों का खजाना सा मैंने महसूस किया। -सिमरन।


मोटू-पतलू के रूप में डेकोरेटेड रिक्शा खूब लुभा रहे हैं। वाकई अमर उजाला ने शहर के लोगों को कोरोना काल के दो साल बाद एक बार फिर खुशियों के सहाने सफर से जोड़ दिया है। संध्या मिश्रा।


तरह-तरह की सवारियां, मनमोहक सज्जा के अलावा नृत्य, गायन से भरपूर इस कार्निवाल में आकर मैं निहाल हो गया हूं। जितनी अच्छी सवारियां हैं उतना ही मोहक संगीत इस कार्निवाल में आकर्षण का केंद्र बना है। मनीष पाल।


इस कार्निवाल में लोगों के भरपूर मनोरंजन के साधन एक साथ जुटाए गए हैं। संगीत संध्या तो बेहद खास है। इसमें बड़े कलाकारों के साथ नई प्रतिभाओं को मंच दिए जाने से लोगों का उत्साह बढ़ रहा है। - सौरभ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें