फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न में सीडब्ल्यूसी के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, न्याय मांगने आई युवती को फंसाया था जाल में

Wed, 17 Nov 2021 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चौतरफा दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। पूर्व चैयरमैन की गिरफ्तारी और जेल भेजने की बात भी पुलिस ने काफी दिन तक छुपाए रखी। आरोपी को 12 नवंबर को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था लेकिन इसकी भनक 17 नवंबर को हो सकी। 
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोपी सीडब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंह यादव को 12 नवंबर को जेल भेज दिया गया। कमलेश के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सीडब्ल्यूसी का पूर्व चेयरमैन कमलेश सिंह यादव मूल रूप से हंडिया का रहने वाला है। अब वह झूंसी में रहता है। कौशांबी की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती और उसके पति के बीच झगड़ा चल रहा था।

विज्ञापन


पति उसकी छह साल की बेटी को अपने पास लेकर चला गया था। वह उससे बेटी को मिलने नहीं दे रहा था। युवती इसकी शिकायत लेकर सीडब्ल्यूसी पहुंची। उस समय कमलेश सिंह सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष था। कमलेश युवती को न्याय दिलाने के बहाने उसके करीब आ गया। आश्वासन दिया कि वह उसकी बेटी को वापस दिलवा देगा। युवती के मुताबिक इसके बाद कमलेश ने उसे शहर में कई जगह कई कमरों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

कमरे पर झगड़ा होने के बाद भी किया दुष्कर्म
लगातार आश्वासन देता रहा कि जल्द ही उसकी बेटी उसके पास होगी, लेकिन उसने कुछ नहीं किया। अंतिम बार वह युवती को बहादुरगंज स्थित एक कमरे पर ले गया। वहां युवती और उसके बीच झगड़ा हो गया। युवती का आरोप है कि उस दिन भी कमलेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद फोन कर धमकी भी दी। बाद में युवती ने कमलेश के खिलाफ तहरीर दी। काफी समय तक जांच के नाम पर पुलिस ने कोई कार्र्रवाई नहीं की। बाद में जब दबाव पड़ा तो रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के नाम पर काफी समय तक गिरफ्तारी भी टाली गई लेकिन 12 नवंबर को चुपके से कमलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि युवती का बयान दर्ज कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें