फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अतीक अहमद सहित अन्य माफिया से जब्त जमीन पर पीडीए बनाने जा रहा फ्लैट, जारी किया गया टेंडर

Wed, 13 Oct 2021 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान ने बताया कि पहले चरण में 1731 वर्ग मीटर जमीन पर बनाए जाएंगे 76 फ्लैट, एक फ्लैट की कीमत होगी साढे तीन लाख रुपये।
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद से खाली कराई गई सरकारी जमीन पर पीडीए बनाएगा अपार्टमेंट। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की योगी सरकार 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता से किए गए अपने एक और वायदे को पूरा करने की तैयारी कर रही है। सूबे में माफियाओं से खाली कराई गई सरकारी जमीनों पर गरीबों को सस्ते दामों पर आशियाने का सपना अब योगी सरकार पूरा करने जा रही है। उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत संगमनगरी प्रयागराज से होने जा रही है। प्रयागराज में भूमाफिया घोषित हो चुके बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के कब्जे से पिछले साल 13 सितंबर को खाली गई सरकारी जमीन पर योगी सरकार गरीबों के लिए आवास बनाने जा रही है।

विज्ञापन

ऐसे में अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले डेढ़ साल में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई बेशकीमती सरकारी जमीन पर बेघर गरीबों को सरकार सस्ते आवास देने का अपना वायदा पूरा कर लेगी। इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने टेंडर भी जारी कर दिए हैं और दीपावली के त्यौहार के पहले शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम का शिलान्यास कराने की भी तैयारी है।

Prayagraj News : प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : प्रयागराज
योगी आदित्यनाथ ने आवास बनाने का किया था एलान
यूपी में योगी सरकार बनने के पहले माफिया और बाहुबलियों से सरकारी जमीनें खाली कराने की कोई सोच भी नहीं सकता था, लेकिन योगी सरकार ने माफिया और बाहुबलियों के खिलाफ प्रदेश भर में न केवल अभियान चलाया, बल्कि उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर उनके अवैध साम्राज्य को भी नस्तेनाबूत कर दिया। प्रदेश के बड़े माफियाओं में पूर्वांचल के माफिया डान मुख्तार अंसारी, बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद, बाहुबली विधायक विजय मिश्रा और बाहुबली पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा समेत दर्जनों कई ऐसे नाम हैं, जिनके खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर चला है।

योगी सरकार ने इन माफिया के कब्जे न केवल सरकारी जमीनों को मुक्त कराया है, बल्कि उनके साम्राज्य और आतंक का भी नामोनिशान मिटा दिया है। इस बीच सीएम योगी ने 16 दिसंबर 2020 को प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के सम्मेलन में ऐलान किया था कि माफिया के कब्जे से खाली कराई गई जमीनों पर गरीबों, वकीलों, शिक्षकों, व्यापारियों, पत्रकारों और दूसरे जरुरतमंदों को सस्ते दरों पर आवास मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन

prayagraj news : पीडीए - फोटो : prayagraj
लूकरगंज में अतीक अहमद से खाली कराई गई थी 1731 वर्ग मीटर भूमि
सीएम योगी के इस आदेश पर अब अमल होना भी शुरु हो गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने लूकरगंज में बाहुबली अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई 1731 वर्ग मीटर करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के फ्लैट बनाने की तैयारी शुरु की है। इसके लिए पीडीए ने टेंडर भी कर दिए हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के मुताबिक शासन की मंशा के अनुरुप माफिया अतीक अहमद के खाली कराई गई इस भूमि पर छह करोड़ की लागत से गरीबों के लिए 76 फ्लैट बनेंगे।
 
एक फ्लैट की कीमत सात लाख होगी, लेकिन देना होगा साढ़े तीन लाख
एक फ्लैट का एरिया 34.09 वर्ग मीटर होगा और इसकी लागत करीब सात लाख रुपये होगी, लेकिन योजना में चयनित व्यक्ति को साढ़े तीन लाख ही देना होगा, जबकि साढ़े तीन लाख सरकार सब्सिडी देगी। पीडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक मल्टी स्टोरी इस बिल्डिंग में सामुदायिक भवन, बच्चों के लिए पार्क जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। उनके मुताबिक 28 अक्तूबर को टेंडर खुलेगा और दीपावली के पहले इस योजना का शिलान्यास करा लिया जाएगा। पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के मुताबिक एक से डेढ़ साल में लोगों को आवास मुहैया करा दिए जाएंगे।
 
वहीं प्रदेश सरकार द्वारा माफिया से खाली कराई गई जमीनों पर अर्फोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत गरीबों को आवास दिए जाने के सीएम योगी के फैसले का लोग भी स्वागत और समर्थन कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि माफियाओं से जमीन खाली कराना ही किसी भी सरकार के लिए बेहद मुश्किल काम था, लेकिन योगी सरकार ने मजबूत और दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर न केवल इन जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है, बल्कि गरीबों को आवास बनाकर भी दे रही है, जो कि किसी सपने के सच होने जैसा ही लग रहा है। हांलाकि लोग योगी सरकार के इस कदम की सराहना तो कर ही रहे हैं, साथ ही सरकार को धन्यवाद भी दे रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें