फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जनपद में जितने पुलिसकर्मी, उससे पांच गुना ज्यादा शस्त्रधारक

Sun, 19 Dec 2021 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

शस्त्र लाइसेंसधारकों की बढ़ती संख्या हमेशा से ही पुलिस केलिए बड़ा सिरदर्द रही है। इनमें से कुछ को तो वास्तव में सुरक्षा के चलते शस्त्र की दरकार होती है लेकिन ज्यादातर ऐसे लोग होते हैं जो सिर्फ रौब झाड़ने के लिए शस्त्र लाइसेंस लेते हैं।
विज्ञापन
मौत की सेल्फी! - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है। जनपद में जितने पुलिसकर्मी हैं, उससे पांच गुना ज्यादा शस्त्र लाइसेंसधारक हैं। मौजूदा समय में जिले में लगभग सात हजार पुलिसकर्मी हैं जबकि करीब 33 हजार लोग ऐसे हैं जिनके पास लाइसेंसी असलहे हैं। चुनाव के मद्देनजर इन सभी लाइसेंसी असलहों को जमा कराया जाना है और यह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


शस्त्र लाइसेंसधारकों की बढ़ती संख्या हमेशा से ही पुलिस केलिए बड़ा सिरदर्द रही है। इनमें से कुछ को तो वास्तव में सुरक्षा के चलते शस्त्र की दरकार होती है लेकिन ज्यादातर ऐसे लोग होते हैं जो सिर्फ रौब झाड़ने के लिए शस्त्र लाइसेंस लेते हैं। इसी को देखते हुए शस्त्र लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को सख्त किया गया। इसके लिए तमाम तरह के सत्यापन के साथ ही अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करनी पड़ती है जो टेढ़ी खीर ही है। इसकेबावजूद अब भी शस्त्र लाइसेंसधारकों की बड़ी संख्या पुलिस के लिए परेशानी का सबब हैं।

जिले में 33 हजार से ज्यादा लाइसेंसी असलहे
जनपद की बात करें तो यहां भी लाइसेंसी असलहा रखने वाले कम नहीं हैं। हाल यह है कि जनपद की सुरक्षा के लिए जिले में जितने पुलिसकर्मी हैं, उसका पांच गुना ज्यादा लाइसेंसी असलहे लोगों के पास हैं। मौजूदा समय में जिले में कुल 6700 पुलिसबल तैनात है। जबकि लाइसेंसी असलहा रखने वालों की संख्या 33 हजार के आसपास है। इस हिसाब से अनुमान लगाया जाए तो लाइसेंसी शस्त्रधारकों की संख्या जनपद में तैनात कुल फोर्स का लगभग पांच गुना ज्यादा है।
विज्ञापन

सिर्फ 10 फीसदी ही जमा हो सके अब तक
चुनावों के मद्देनजर सभी लाइसेंसी असलहों को जमा कराया जाना है और यह प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। हालांकि अब तक जनपद में कुल लाइसेंसी असलहों में से लगभग 10 फीसदी लाइसेंसी असलहे ही जमा कराए जा सके हैं। गौरतलब है कि कुल 33 हजार असलहों में से अब तक लगभग 3500 लाइसेंसधारकों ने ही शस्त्र जमा कराए हैं। यानी 90 फीसदी लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने का काम अभी बाकी है।

एसपी की पहल, यमुनापार में भेजा जा रहा नोटिस
चुनावों के मद्देनजर शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र ज्यादा संवेदनशील माने जाते हैं। ऐसे में पुलिस के सामने शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में लाइसेंसी असलहा जमा कराने की चुनौती है। इसे ही देखते हुए एसी यमुनापार आईपीएस सौरभ दीक्षित ने नई पहल की है। उनकी ओर से अपने क्षेत्र के सभी लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसमें निर्देशित किया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द अपने लाइसेंसी शस्त्र दुकान अथवा थानों पर जमा कराएं। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें