फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बेकाबू ट्रक ने श्रमिक और बच्चे को कुचला, बच्चे की मौत, मजदूरों ने किया हंगामा

Sun, 19 Dec 2021 03:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हंगामा को देखते हुए कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मजदूरों को समझाने का प्रयास कर रही है। घटना गोविंदपुर एरिया में पीडीए की निर्माणाधीन बिल्डिंग की है। 
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकुटी के गोविंदपुर में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की बिल्डिंग के नीचे दर्दनाक हादसा हुआ। यहां खेल रही तील साल की मासूम गौरी को ईंट लदे मैजिक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आंखों के सामने अपनी मासूम बेटी की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, आक्रोशित मजदूरों ने काम बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस पहुंची और उन्हें समझाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गोविंदपुर में विकास प्राधिकरण की बिल्डिंग का निर्माण कार्य पिछले काफी समय से चल रहा है। मूल रूप से सीतापुर के गोविंदपुर का रहने वाला रामू पिछले कई सालों से यहां काम में लगा हुआ है। पत्नी कांति के अलावा उसकी तीन साल की बेटी गौरी भी साथ रहती थी। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते थे और इस दौरान मासूम गौरी वहीं खेलती रहती थी। रविवार सुबह भी वह अन्य मजदूरों के बच्चों के साथ खेल रही थी।

Trending Videos
विज्ञापन

मैजिक छोड़कर भाग निकला चालक

इसी दौरान वहां ईंट लदा मैजिक आ गया। अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और मैजिक ने बच्ची को चपेट में ले लिया। पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने खून से लथपथ बच्ची को देखा तो उनकी चीख निकल गई। वह बच्ची को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर आरोपी चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला।

घटना से आक्रोशित मजदूरों न काम बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिली तो पुलिस पहुंची और जानकारी पर सीओ भी आ गए। उन्होंने आक्रोशित मजदूरों को समझाकर शांत करया और फिर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया कि चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मैजिक को कब्जे में लेकर उसकी तलाश की जा रही है।

मासूम के शव से लिपटकर रोते रहे मां-बाप
बेटी की मौत के बाद मां-बाप बदहवास से हो गए थे। वह बेटी केशव से लिपटकर बिलखते रहे। उनकी हालत देखकर अन्य मजदूरों की आंखों में भी आंसू आ गए। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के वक्त चालक नशे में था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें