फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पॉवर प्लांट कर्मचारी की हत्या में सिक्योरिटी इंचार्ज पर एफआईआर, मुख्य आरोपी हिरासत में

Fri, 08 Apr 2022 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोहगरा निवासी कौशल किशोर त्रिपाठी बारा पावर प्लांट में नौकरी करते थे। पांच अप्रैल को वह घर से प्लांट जाने की बात कहकर निकले थे। वहीं उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने प्लांट के गार्डों पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में धरना प्रदर्शन भी किया गया था।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारा पावर प्लांट में पांच अप्रैल की रात गार्ड द्वारा कौशल किशोर त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या के मामले में प्लांट के सिक्योरिटी इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में शक के दायरे में आए कुछ अन्य गार्डों को भी पुलिस ने पकड़ा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।  

विज्ञापन




लोहगरा निवासी कौशल किशोर त्रिपाठी बारा पावर प्लांट में नौकरी करते थे। पांच अप्रैल को वह घर से प्लांट जाने की बात कहकर निकले थे। वहीं उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने प्लांट के गार्डों पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में धरना प्रदर्शन भी किया गया था।  



शुक्रवार को कौशल किशोर के भाई शिव किशोर त्रिपाठी ने तहरीर देकर पावर प्लांट के सिक्योरिटी इंचार्ज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। एसओ शंकरगढ़ के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में शक के दायरे में आए अन्य गार्डों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। शिव किशोर ने तहरीर में बताया था कि पहले कौशल कंपनी के लिए ठेकेदारी करते थे।
विज्ञापन




बाद में वे इसी कंपनी में नौकरी करने लगे। पांच अप्रैल की रात काम करने की बात कहकर वह प्लांट गए थे लेकिन सिक्योरिटी इंचार्ज और उनकी टीम ने उन्हें उन्हें गोली मारकर शव फेंक दिया। काफी खोजबीन के बाद जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने बारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कौशल का शव गुरुवार की शाम प्लांट की बाउंड्री के किनारे मिला। 



शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को अंत्येष्टि कर दी गई। परिजनों ने पचास लाख रुपये मुआवजा व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कई घंटे बाद किया खुलासा
लापता कौशल किशोर की खोज में परिजन व ग्रामीण कंपनी गेट पर धरने पर बैठ गए थे। पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस को लाश की जानकारी दोपहर में ही हो गई थी। लेकिन बवाल की आशंका को देखते हुए देर रात खुलासा किया गया। ग्रामीणों ने कंपनी के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी कई घटनाएं इस तरह की हो चुकी हैं। गार्डों पर पहले भी आरोप लग चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई न होने से उनकी हिम्मत बढ़ी और उन्होंने हत्या कर दी। 



परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सिक्योरिटी टीम के कई लोगो को पूछताछ के लिए उठाया गया है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -विमल किशोर मिश्र,  क्षेत्राधिकारी  बारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें