फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : केक काटकर मनाया गया प्रयागराज एक्सप्रेस का जन्मदिन, दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री

Wed, 17 Jul 2024 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ट्रेन की हर एक कोच की सजावट की गई। सभी में गुब्बारे, रंगीन झालर और बैनर लगाए गए। इस दौरान प्रयागराज एक्सप्रेस के नाम से यात्रियों को पंफलेट भी बांटा गया। इसमें प्रयागराज एक्सप्रेस के पहली बार रवाना होने से लेकर अब तक हुए हर बदलाव को धन्यवाद के साथ दर्शाया गया।
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस का बर्थडे मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे की वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस का 40वां जन्मदिन मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन पर मनाया गया। इस मौके पर ट्रेन को जहां एक ओर सजाया गया तो वहीं दूसरी ओर केक भी काटा गया। रात 10.10 बजे सजी धजी प्रयागराज एक्सप्रेस नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन की रवानगी के पहले यात्रियों और रेलकर्मियों ने ट्रेन के साथ सेल्फी भी ली। उधर फैंस क्लब के शिवांग टंडन,अंशुल कुमार, आशुतोष कश्यप, सौरभ सिंह, निखिल प्रजापति की बनाई गई डाॅक्यूमेंट्री रेलवे स्टेशन के एलईडी स्क्रीन पर दिखाई गई।

विज्ञापन


ट्रेन की हर एक कोच की सजावट की गई। सभी में गुब्बारे, रंगीन झालर और बैनर लगाए गए। इस दौरान प्रयागराज एक्सप्रेस के नाम से यात्रियों को पंफलेट भी बांटा गया। इसमें प्रयागराज एक्सप्रेस के पहली बार रवाना होने से लेकर अब तक हुए हर बदलाव को धन्यवाद के साथ दर्शाया गया।

वहीं, प्रयागराज एक्सप्रेस फैंस क्लब के हर्षित और कुशाग्र ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए प्रयागराज से बेहतर काेई और ट्रेन नहीं है। सुरक्षा, समय पालनता एवं आय के मामले में यह एनसीआर की नंबर वन ट्रेन है। 16 जुलाई 1984 को प्रयागराज एक्सप्रेस पहली बार दिल्ली के लिए चली थी। तब से अब तक प्रयागराज में काफी बदलाव भी हुआ।
विज्ञापन


उधर, प्रयागराज एक्सप्रेस के इंजन के पास केक काटने के दौरान स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, पीआरओ अमित सिंह, स्टेशन मैनेजर दिलीप ठाकुर के अलावा इसके लोको पायलट एसके यादव एवं असिस्टेंट लोको पायलट निधि शुक्ला भी मौजूद रहीं। ट्रेन मैनेजर के रूप में इसमें पवन कुमार सिंह की तैनाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें