फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राज्य विवि के परीक्षार्थियों को राहत, भर्ती में हो सकेंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की बीएड, बीएएलएलबी और एलएलबी की सत्र 2022-23 की 23 जून से प्रस्तावित सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य विवि ने 26, 27 जून और दो जुलाई को प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
विज्ञापन

परीक्षार्थी अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में विभिन्न पदाें एवं ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने जा रहीं परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वीडीओ के 1953 पदों पर भर्ती के लिए एक जुलाई 2018 को विज्ञापन जारी किया था।
वर्ष 2022 में यह परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा में धांधली के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। इस बार भर्ती के लिए 26 एवं 27 जून को परीक्षा प्रस्तावित है। वहीं, दो जुलाई को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से ईपीएफओ में प्रवर्तन अधिकारी (ईओ), लेखा अधिकारी (एओ) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (एपीएफओ) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा प्रस्तावित है।
विज्ञापन

राज्य विवि की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे कई परीक्षार्थियों ने इन दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन कर रखे हैं। परीक्षार्थियों ने राज्य विवि में ज्ञापन देकर मांग की थी कि 26 एवं 27 जून और दो जुलाई को प्रस्तावित सम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी जाएं। विवि प्रशासन ने परीक्षार्थियों की मांग मान ली है।
राज्य विवि के कुलसचिव संजय कुमार के अनुसार 26 एवं 27 जून और दो जुलाई को प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। संशोधित कैलेंडर के अनुसार 23 जून से नौ जुलाई तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें