फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शराबी युवक ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

Sun, 12 Sep 2021 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

कौंधियारा थाना क्षेत्र के नचना गांव में शनिवार की रात शराब के नशे में धुत नीरज ने पत्नी नीलू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। रविवार की सुबह घटना के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। मायके वालों का आरोप है कि नीरज अक्सर नीलू के साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन

नचना गांव निवासी नीरज उर्फ आनंद मिश्रा का विवाह 2003 में मेजा थाना क्षेत्र के सोरांव गांव निवासी नीलू के साथ हुआ था।  शनिवार शाम को नीरज नशे में घर पहुंचा तो नीलू से उसका विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने सुना लेकिन पत्नी से मारपीट करना नीरज का रोज का काम था। इसलिए कोई कुछ बोला नहीं। नीरज ने रात में नीलू को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह नीलू की पंद्रह वर्षीय बेटी जागृति जब मां के कमरे में पहुंची तो देखा वह बिस्तर पर मृत पड़ी थी। चोटों के निशान शरीर पर थे। नीरज फरार हो गया था।
विज्ञापन

दोपहर बाद परिजनों ने नीलू के मायके वालों को इसकी जानकारी दी। शाम पांच बजे मायके वाले पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीलू के भाई धनश्याम के पुत्र कुलदीप ने नीरज के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक नीरज अक्सर नीलू को नशे में मारता पीड़ता था। शनिवार को भी शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने नीलू की पीट पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि नीरज व नीलू की बेटी जागृति शनिवार को रिश्तेदार के घर गई थी। एसओ कौंधियारा ने बताया कि पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उसकी लोकेशन भी मिल गई है। देर रात तक उसे पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें