फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: डॉ. अखिलेश मिश्र होंगे सीडब्ल्यूसी के नए चेयरमैन 

Thu, 29 Jul 2021 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष कमलेश सिंह, सदस्य हसन जैदी, शीला यादव, श्रद्धा तिवारी का कार्यकाल जनवरी में ही समाप्त हो गया था। नए अध्यक्ष और चार सदस्यों के चयन की घोषणा भी फरवरी में हो गई थी लेकिन राज्यपाल के आदेश का इंतजार था। अब राज्यपाल के आदेश के बाद नए अध्यक्ष तथा सदस्यों को नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
किशोर न्याय बोर्ड प्रयागराज के नवनियुक्त अध्यक्ष। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र को किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा चार सदस्यों का भी मनोनयन हुआ है। इस तरह से पूरी समिति ही नई हो जाएगी।

विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष कमलेश सिंह, सदस्य हसन जैदी, शीला यादव, श्रद्धा तिवारी का कार्यकाल जनवरी में ही समाप्त हो गया था। नए अध्यक्ष और चार सदस्यों के चयन की घोषणा भी फरवरी में हो गई थी लेकिन राज्यपाल के आदेश का इंतजार था। अब राज्यपाल के आदेश के बाद नए अध्यक्ष तथा सदस्यों को नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है।

अध्यक्ष पद पर नियुक्त मेजा के अमिलिया कलां गांव के डॉ. अखिलेश मिश्र ने स्कूली शिक्षा गांव के ही बद्रीनाथ तिवारी श्रीराम प्रताप इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्व. शिवराम मिश्र के पुत्र डॉ. अखिलेश ने मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के साथ समाज विज्ञान विद्या शाखा से मानवाधिकार में पीएचडी की उपाधि हासिल की है।
विज्ञापन

डॉ. अखिलेश बीते 15 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। जिला प्रोबेधन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि निदेशक महिला कल्याण की ओर से अरविंद कुमार, सुमन पांडेय, सुषमा शुक्ला एवं आकांक्षा सोनकर को सदस्य नामित किया गया है। अध्यक्ष और सदस्यों के बृहस्पतिवार या शुक्रवार को कार्यभार करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें