फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: असम में तैनात मेजा के एसएसबी जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 10 Jul 2022 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अमिलिया कला गांव के बृजलाल भारतीया के चार बेटों में दूसरे नंबर के विनोद कुमार भारतीया का चयन 25 सितंबर 2008 को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) बहराइच के नानपारा में हुआ था। विनोद इस समय असम के तेजपुर में 68 बटालियन में तैनात थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : विनोद कुमार भारतीय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में एसएसबी के जवान विनोद कुमार भारतीया (30) की मौत हो गई। वह मेजा थाना क्षेत्र के अमिलिया कला गांव के मूल निवासी थे। घटना की जानकारी होने पर पैतृक घर में कोहराम मच गया। जवान की हुई मौत से परिजनों के अलावा गांव के लोग भी स्तब्ध रहे। 

विज्ञापन



अमिलिया कला गांव के बृजलाल भारतीया के चार बेटों में दूसरे नंबर के विनोद कुमार भारतीया का चयन 25 सितंबर 2008 को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) बहराइच के नानपारा में हुआ था। विनोद इस समय असम के तेजपुर में 68 बटालियन में तैनात थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को विनोद सोकर चारपाई से उठे, इसी बीच वह गिर गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। उन्हें तत्काल गोहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना पर शनिवार सुबह परिजनों को मेजा पुलिस के माध्यम से मिली तो कोहराम मच गया। विनोद की पत्नी नीलू देवी और मां कलावती देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्राम प्रधान कैलाशी देवी, सुशील कुमार, देवनाथ मिश्र, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम द्विवेदी सहित कई लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।  
विज्ञापन



महीने भर पहले छुट्टी पर आए थे विनोद 
महीने भर पहले विनोद छुट्टी पर घर आए थे। 16 जून को परिजनों से विनोद यह कहकर गए थे कि जल्द ही छुट्टी लेकर फिर घर आएंगे। पिता बृजलाल रोते हुए यही कह रहे थे कि विनोद कलेजे का टुकड़ा था। उसके बिना बुढ़ापा कैसे कटेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें