फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 21 Jul 2022 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अमिलिया कला गांव निवासी विजय कुमार सीआईएसएफ में तैनात हैं। उनके पुत्र अभिषेक (22) का शव घर से थोड़ी दूर पर एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल सूचना मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा थानाक्षेत्र के अमिलिया कला गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे, और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन



अमिलिया कला गांव निवासी विजय कुमार सीआईएसएफ में तैनात हैं। उनके पुत्र अभिषेक (22) का शव घर से थोड़ी दूर पर एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल सूचना मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के पिता विजय कुमार का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया है।


उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभिषेक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना के बाद माता गीता देवी का रोरोकर हाल बेहाल था। घटना को लेकर थानाध्यक्ष मेजा धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हैंगिंग से मौत हुई है। फिलहाल, पिता के आरोपों के आधार पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें