बम डिस्पोजल यूनिट ने कुकर खोला तो इसमें कपड़ा और प्लास्टिक मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आशंका है कि टोटका करते हुए किसी ने कुकर में कपड़ा व प्लास्टिक भरकर इसे बीच रास्ते में रख दिया था।
शिवकुटी में कुकर बम की अफवाह से बुधवार रात दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। रात आठ बजे के करीब महावीरपुरी कॉलोनी से गंगा कछार की ओर जाने वाले रास्ते पर एक कुकर पड़ा मिला। राहगीर की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए और इसी दौरान कुकर बम की अफवाह फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर अफसरों को जानकारी देने के बाद बम डिस्पोजल यूनिट को भी बुलाया गया।
विज्ञापन