पेट पर किए कई वार, बाहर आई आंत
पुलिस जांच में पता चला कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित शराब की एक दुकान पर देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। बुधवार शाम करीब छह बजे धर्मेंद्र को उसी शराब की दुकान के पास देखा गया था। आशंका है कि हत्यारों ने पहले उसे शराब पिलाई, इसके बाद पास की एक झाड़ी में ले जाकर हत्या कर दी। हत्यारों ने धर्मेंद्र के पेट पर चाकू से कई वार किए जिससे उसकी आंत तक बाहर आ गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की आशंका है नए वर्ष के मौके पर शराब पीने के दौरान धर्मेंद्र की किसी विवाद होने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। कुछ दूरी पर शराब की बोतलें भी मिली हैं।
अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - मनीष शांडिल्य, डीसीपी नगर