जान से मारने की धमकी दी थी
सूत्रों का कहना है कि मृतक के छोटे भाई राजदेव की बीते दिसंबर में मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद उसकी दो पत्नियां कलावती व रोली मृतक के परिवार के साथ रहने लगी थीं। ऐेसे में जमीन को लेकर आरोपी भतीजे से उसका आए दिन विवाद होता रहता था। तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी। इस दौरान मृतक को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
संपत्ति के साथ एक मुकदमे को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। -सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार