फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर दो लोगों से हड़प लिए 12 लाख रुपये

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
गोविंदपुर निवासी दो भाइयों पर दर्ज करवाई रिपोर्ट
विज्ञापन



प्रयागराज। गोविंदपुर निवासी कामरान हुसैन व सलोरी निवासी अनिल शुक्ला से नौकरी के नाम पर 12 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप है कि नौकरी न मिलने पर रुपये वापस मांगे गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में दो सगे भाइयों पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन



गोविंदपुर निवासी कामरान हुसैन ठेकेदार हैं। उनका आरोप है कि मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों जीशान व फैजान के पिता बिजली विभाग में थे। दो साल पहले दोनों ने कहा कि उनके पिता की ऊपर तक जान पहचान है। वह नौकरी लगवा सकते हैं। उनकी बातों में आकर कामरान ने अपने भतीजे व उनके एक ठेकेदार मित्र सलोरी निवासी अनिल कुमार शुक्ला ने उन्हें 6-6 लाख रुपये एडवांस में दे दिए। कई महीने बीत जाने के बाद भी नौकरी न लगने पर पूछा गया तो दोनों टालमटोल करते रहे। इस तरह दो साल का वक्त निकल गया। मार्च में जब एक बार फिर उनसे रुपये वापस मांगे गए तो उन्होंने कुछ वक्त का समय मांगा लेकिन रुपये वापस नहीं किए। पिछले महीने कचहरी के पास दिखाई पड़ने पर रुपयों की मांग की गई तो उन्होंने खुद को एक विधायक का करीबी बताते हुए गालीगलौच करते हुए धमकी दी। मामले की शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें