फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime: रास्ते से युवती को सुनसान में घसीट ले गया बदमाश, दुष्कर्म

Tue, 02 Jun 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
tears
विज्ञापन

धूमनगंज में बेखौफ बदमाश घर लौट रही 19 वर्षीया युवती को रास्ते से खींच ले गया और फिर सुनसान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इससे पहले एक बदमाश ने युवती के दोस्त को मारपीट कर भगा दिया था। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लेकिन, घटना से धूमनगंज पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन


धूमनगंज के राजरूपपुर, कालिंदीपुरम में रहने वाली युवती के पिता का निधन हो चुका है। वह अपनी मां के साथ रहती है, जो मोहल्ले के घरों में घरेलू काम कर अपना पेट पालती हैं। दो दिन पहले रात तकरीबन 8.30 बजे वह मोहल्ले में ही रहने वाले अपने परिचित युवक के साथ किसी काम से बाहर निकली।

रेप - फोटो : DEMO Pics
उसका आरोप है कि करीब दो घंटे बाद वह घर लौट रही थी तभी 120 फीट रोड के पास दो बदमाशों ने उन्हें रोककर गालीगलौच शुरू कर दिया। विरोध पर उसके परिचित युवक को मारपीट कर भगा दिया। इसी दौरान एक बदमाश हाथ पकड़कर उसे पास ही स्थित डेयरी के पीछे घसीट ले गया और फिर उससे दुष्कर्म किया। 

उधर, किसी तरह भागकर युवती के साथ गए युवक ने सूचना दी तो 100 नंबर पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक बदमाश भाग चुके थे। प्रकरण की जानकारी पर पीआरवी कर्मियों ने सूचना दी तो धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी जिसके बाद दो अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

rape
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि घटनास्थल के पास ही डेयरी चलाने वाले जिकरान ने उक्त घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। धूमनगंज पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अकेले ही अंजाम देने की बात कुबूल की है। उसे जेल भेज दिया गया है। 

लागू था लॉकडाउन, कहां थी पुलिस

दुष्कर्म की इस वारदात ने धूमनगंज पुलिस को सवालों में खड़ा कर दिया है। दरअसल दो दिनों पहले जब वारदात हुई, लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा था। इसमें स्पष्ट निर्देश थे कि शाम सात से सुबह तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी अन्य व्यक्ति के घर से निकलने पर रोक रहेगी। इसके बावजूद रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म जैसी सनसनीखेज वारदात के होने से पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें