कचहरी परिसर में सोमवार दोपहर जमीन के विवाद में पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज दंपती ने दो बच्चों संग पेट्रोल छिड़ककर खुदकुशी की कोशिश। दंपती को ऐसा करते देख खलबली मच गई। वादकारी और वकील भागकर पहुंचे और दंपती को पकड़ा। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस उन्हें पकड़कर कर्नलगंज थाने ले गई। बाद में उन्हें थरवई थाने भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि थरवई के फैजुलापुर हेतापट्टी निवासी धर्मवीर का पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा चल रहा है। साथ ही एक मुकदमा धर्मवीर के पिता ने 2017 में विपक्षियों के खिलाफ दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। धर्मवीर का आरोप है कि आरोपी मुकदमें में सुलह का दबाव बना रहे हैं। इससे नाराज होकर वह सोमवार दोपहर पत्नी और दो बच्चों के साथ कचहरी पहुंचा। वह पेट्रोल से भरी बोतल भी लिए हुए था।
वह पत्नी और बच्चों पर पेट्रोल छिड़कने लगा। यह देखकर वहां अफरातफरी मच गई। वकील और वादकारी भागकर पहुंचे। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। कर्नलगंज पुलिस ने उन्हें थरवाई थाने भेज दिया। इंस्पेक्टर थरवाई ने बताया कि जमीन के विवाद का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। 2017 में दर्ज मुकदमें में पहले ही चार्जशीट भेज दी गई है। शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि पत्नी और बच्चों को घर भेज दिया गयाह ै।