फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: कोरोना के फिर बढ़े मरीज, 314 नए पॉजिटिव मिले, पांच की मौत, 

Mon, 07 Sep 2020 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
corona virus - फोटो : sociol media
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को 314 और मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए।  पांच लोगों की उपचार के दौरान मौत भी हो गई। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक 314 नए संक्रमितों के साथ जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 3312 हो गई है। अब तक कोविड के कुल संक्रमितों की संख्या 11716 रिकार्ड में दर्ज है। रविवार को विभिन्न जांच केंद्रों पर 1884 संभावित संक्रमित मरीजों के स्वाब नमूने जांच को लिए गए। वहीं 2922 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पांच लोगों की उपचार के दौरान मौत

एसआरएन अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत हो गई। सभी को कोविड संक्रमण के साथ अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

कोरोना से संक्रमण का प्रभाव - फोटो : iStock

341 लोगों ने दी कोरोना को दी मात

रविवार को संक्रमितों से ज्यादा 341 लोगों ने कोरोना को मात दी। विभिन्न अस्पतालों से 60 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 281 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हुआ।वहीं होम आईसोलेशन में 2420 लोग उपचार करा रहे हैं।  
विज्ञापन

कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

अस्पतालों में कोविड संक्रमित, सर्वाधिक 135 मरीज एसआरएन में भर्ती

कोरोना संक्रमण से प्रभावित कुल मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में इलाज किया जा रहा है। इनमें सर्वाधिक 135 मरीज एल थ्री एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. बाजपेयी के मुताबिक कोविड केयर सेंटर रेलवे अस्पताल में 48, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 73 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। यूनाइटेड मेडिसिटी में 37 मरीज, बेली अस्पताल में 42 संक्रमित और श्री साईंनाथ वात्सल्य एएमए हॉस्पिटल में 30 कोविड संक्रमित मरीज भर्ती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें