कोरोना संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को 314 और मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए। पांच लोगों की उपचार के दौरान मौत भी हो गई। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक 314 नए संक्रमितों के साथ जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 3312 हो गई है। अब तक कोविड के कुल संक्रमितों की संख्या 11716 रिकार्ड में दर्ज है। रविवार को विभिन्न जांच केंद्रों पर 1884 संभावित संक्रमित मरीजों के स्वाब नमूने जांच को लिए गए। वहीं 2922 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।