कोरोना ने सोमवार को भी कहर बरपाया। 236 नए संक्रमित मिलने के साथ जिले में पॉजिटिव होने वालों की कुल संख्या 4270 पहुंच गई है। इसमें 1965 लोग घर जा चुके हैं, जबकि 1720 एक्टिव केस हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोमवार को 101 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके अलावा 112 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोरोना के 233 केस सामने आए थे। सोमवार को इसमें तीन का इजाफा हुआ। अस्पतालों से छुट्टी पाने वाले भी एक दिन पहले के मुकाबले पांच ज्यादा हैं। इसके अलावा सोमवार को 112 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ, जो रविवार के मुकाबले 34 अधिक है। सीएमओ के मुताबिक अब तक 507 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है।
prayagraj covid-19 news
- फोटो : prayagraj
सोमवार को कोटवा-बनी से 10, कालिंदीपुरम से 48, रेलवे से नौ, यूनानी मेडिकल कॉलेज से नौ, बेली से 14, यूनाइटेड मेडिसिटी से पांच व एसआरएन चिकित्सालय से छह लोगों को छुट्टी दी गई। उधर कोटवां-बनी में 49, रेलवे हॉस्पिटल में 42, कालिंदीपुरम में 130, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 65, यूनाईटेड मेडिसिटी में 30, बेली में 59 और एसआरएन में 116 मरीज भर्ती हैं। सोमवार की रात आठ बजे तक 1414 लोग होम आइसोलेशन में जा चुके थे। इसके अलावा 1681 लोगों के स्वाब सैंपल लिया गया और 1974 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।