एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों पार्टियों ने 2014, 2017 एवं 2019 में पूरी तरह से हार का सामना किया है, आगे भी तीनों दल ऐसा ही करेंगे। यह मेरी शुभकामना इन पार्टियों के लिए है। अयोध्या के बाद क्या अब काशी, मथुरा है सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि सरकार का ध्यान अयोध्या एवं प्रदेश के विकास पर है।
इसके पूर्व अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज सर्किट हाउस में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। यहां उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की मूर्ति भेंट की गई। कहा गया कि केशव मौर्य ने श्री राम जन्म भूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया।
इस अवसर पर केशव ने वहां मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम के प्राकट्य स्थल पर मंदिर निर्माण प्रारंभ होने से करोड़ों करोड़ देशवासियों की कई पीढ़ियों के मन की अभिलाषा पूर्ण हुई । उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की और कोविड-19 से लड़ने के लिए सबको मिलजुल कर और जिम्मेदारी का बंटवारा कर अधिकारियों को सहयोग करने की बात भी कही ।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala