फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 30 निजी अस्पतालों में नि:शुल्क होगी एंटीजन जांच 

Sat, 29 Aug 2020 11:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी और सीएमओ के साथ हुई निजी अस्पताल संचालकों की बैठक में तय किया गया है कि शहर के 30 निजी अस्पतालों में संभावित संक्रमितों की नि:शुल्क एंटीजन जांच कराई जाएगी। इसके लिए किट चिह्नित अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा। 
विज्ञापन

 

antign test - फोटो : sociol media
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी के निर्देश पर सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी चिह्नित निजी अस्पतालों के लैब टेक्निशियनों को प्रशिक्षण दिलाया। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले फ्लू, आईएलआई और सारी के मरीजों की नि:शुल्क एंटीजन जांच की जाएगी।

चिह्नित अस्पतालों में सृजन अस्पताल, फिनिक्स हॉस्पिटल, जीवन ज्योति अस्पताल, विनीता हॉस्पिटल, यूनाइटेड हॉस्पिटल, यश हॉस्पिटल, वात्सल्य हॉस्पिटल, हार्ट लाइन, अंकुर हॉस्पिटल, नारायण स्वरूप हॉस्पिटल, एमजीएम हॉस्पिटल, अक्षयवट हॉस्पिटल, जनहित अस्पताल, मदनानी हॉस्पिटल, मां शारदा हॉस्पिटल, आशा हॉस्पिटल, सरस्वती हार्ट केयर, हरिदया हॉस्पिटल, जागृति हॉस्पिटल, आनंद हॉस्पिटल, साकेत हॉस्पिटल, आशुतोष हॉस्पिटल, द्वारका हॉस्पिटल,  प्रीति हॉस्पिटल, पार्वती हॉस्पिटल, अमरदीप हॉस्पिटल, लीलावती हॉस्पिटल, अमर ज्योति हॉस्पिटल शामिल हैं।
 

एक क्लिक पर पाएं कोविड जांच रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच रिपोर्ट देखने और प्राप्त करने की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी है। इसके लिए लिंक जारी किया गया हैैै। सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक एंटीजन कोविड जांच रिपोर्ट उसी दिन और आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दूसरे दिन मिल जाएगी।

लिंक पर क्लिक करके रिपोर्ट देखने के साथ उसका प्रिंटआउट भी निकाला जा सकता है। लिंक पर फिलहाल 97000 लोगों का डॉटा फीड किया जा चुका है ।इसके लिए लोगों को covid19reportprayagraj.in लिंक पर क्लिक करना होगा। 

 
विज्ञापन

antign test - फोटो : sociol media

बिना पर्चे के बुखार, जुकाम की दवा नहीं मिलेगी

प्रयागराज। कोविड संक्रमण का खतरा भांपकर या खौफ में अंग्रेजी दवाओं को मेडिकल स्टोर से खरीद कर खाने वालों की पहचान आशा कार्यकर्ता फोन नंबर और पते के आधार पर करेंगी। ऐसे लोगों की कोविड जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को फुटकर दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों और मेडिकल स्टोर संचालकों को बैठक के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने कहाकि पैरासीटामॉल, एजिथ्रोमाइसिन, सिट्रीजन, इवरमेल्टीन, डेरीफाइलीन, कफ सिरप, डॉक्सी, विटामिन सी, विटामिन डी, हाईड्राक्सी क्लोरीक्वीन जैसी दवाओं की बिक्री से पहले खरीदार का नाम, पता और मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से दर्ज किया जाए। मोबाइल नंबर तुरंत डायल कर जांच लें।

प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री लालू मित्तल के मुताबिक डीएम का मानना है कि लोग कोरोना जांच से बचने के लिए खुद दवाएं खरीद कर खा रहे हैं। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति की हालत गंभीर हो जाती है। मेडिकल स्टोर संचालकों से कहा गया है कि यदि कोई ऐसी दवाएं मांगने आए तो उन्हें कोविड जांच कराने को प्रेरित करें। साथ ही उनका विवरण क्षेत्रीय आशा को उपलब्ध कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें