फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 259 और कोरोना संक्रमित, 321 ने दी मात, तीन की महामारी से जान गई

Sat, 26 Sep 2020 11:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTi
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच शुक्रवार को 259 नए संक्रमितों के मुकाबले 321 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं तीन मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में हर दिन कोविड जांच की संख्या बढ़ रही है। औसतन प्रतिदिन तीन हजार से ज्यादा संभावित संक्रमितों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर के पांच दर्जन से अधिक निजी अस्पतालों में एंटीजन जांच के साथ आरटीपीसीआर जांच की व्यवस्था की गई है। ये जांच एलएमएन मेडिकल कॉलेज की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 259 लोग जांच के बाद संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 135 लोगों की एंटीजन, 16 की टूनेट तथा 108 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जिसमें 28 लोगों ने निजी सेंटरों से जांच कराई है। 

सर्वाधिक मरीज 148 एसआरएन में भर्ती, मात देने वाले भी अधिक

शुक्रवार को कोविड संक्रमित मरीजों में सर्वाधिक 148 मरीज एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं एसआरएन से ही सबसे ज्यादा 15 मरीज डिस्चार्ज किए गए। कालिंदीपुरम कोविड केयर सेंटर में 14 मरीज भर्ती है, छह मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसी तरह 42 डिस्चार्ज मरीजों में यूनानी मेडिकल कॉलेज से एक, रेलवे हॉस्पिटल से आठ, बेली से पांच, यूनाइटेड से चार, साईंनाथ एएमए हॉस्पिटल से तीन मरीज शामिल हैं। 

कोविड संक्रमित तीन की गई जान

एसआरएन के उप प्रभारी कोविड डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक शुक्रवार को तीन कोविड संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इनमें धूमनगंज निवासी निमोनिया पीड़ित संक्रमित, हंडिया की 70 वर्षीया कैंसर पीड़ित वृद्धा तथा अल्लापुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इन्हें 23 सितंबर को भर्ती कराया गया था। संक्रमण के साथ शूगर, बीपी और निमोनिया से पीड़ित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें