फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: छह शातिर लुटेरे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2020 11:41 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगापार क्षेत्र में लूट और छिनैती से आतंक मचाने वाले छह शातिर बदमाशों को बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गंगापार में दो जन सेवा केंद्रों पर हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने उनके पास से 81 हजार नकद बरामद किए हैं। कई असलहे और दो बाइक भी लुटेरों के पास से बरामद हुईं हैं। पकड़े गए सभी शातिर अपराधी हैैं, गंगापार के अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात एक सूचना के बाद नवाबगंज के शहाबपुर पुलिया के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान उनकी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मौके से रविनंदन यादव उर्फ ननके, सरफराज, शंकर सरोज, हरिकेश यादव, राजू मौर्या और विनीत पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश सोरांव, थरवई और बहरिया क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उनके पास से 81 हजार रुपये, दो तमंचे, एक पिस्टल, 21 बम और लूटी गई अपाचे बाइक बरामद की गई। एक बिना नंबर की बाइक भी मिली है। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाश शातिर लुटेरे हैं।

गंगापार क्षेत्र में 16 जून को और 19 सितंबर को जन सेवा कें द्र संचालकों से लूट हुई थी। दोनों घटनाएं इसी गिरोह ने अंजाम दी थी। इसके अलावा नवाबगंज में अपाचे बाइक भी लूटी थी। उनके पास से जन सेवा केंद्रों से लूट का 81 हजार बरामद हो गया है। गिरोह के कुछ सहयोगी भी हैं। उनकी तलाश की जा रही है। खुलासा करने वाली टीम में एएसपी धवल जायसवाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुरेश सिंह, क्राइम ब्रांच के दरोगा मनोज सिंह, अजय सिंह मुनेंद्र सिंह विश्वप्रकाश, दीपेंद्र यादव, जीतेंद्र, महावीर, इंद्र प्रताप आदि शामिल थे।
विज्ञापन


बदमाशों पर 42 मुकदमे
नवाबगंज में पकड़े गए बदमाशों पर 42 मुकदमे दर्ज हैं। रविनंदन पर दस मुकदमे, विनीत पटेल पर दस, सरफराज, शंकर सरोज और राजू मौर्या पर तीन-तीन मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें