फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: कोरोना के 214 नए मामले सामने आए, दो लोगों की मौत

Wed, 12 Aug 2020 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना ने सोमवार के मुकाबले मंगलवार को राहत दी है। सोमवार को जहां चार मौतें और 236 नए संक्रमित मिले थे। वहीं मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हुई और नए संक्रमित भी 22 कम रहे। मंगलवार को 214 नए मामले सामने आए। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4484 पर पहुंच गई।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
लगातार संख्या बढ़ने के बावजूद जिला अभी प्रदेश में छठे स्थान पर है। लखनऊ पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे पर कानपुर नगर, तीसरे पर गौतमबुद्धनगर, चौथे पर गाजियाबाद और पांचवें पर वाराणसी बना हुआ है। हालांकि, मंगलवार को लखनऊ, कानपुर नगर के बाद प्रयागराज में ही सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि मंगलवार को 80 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 2045 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 1714 है। मंगलवार को 138 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। इसके साथ अब तक 645 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है, वहीं 1388 लोग अभी होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 1371 व्यक्तियों का स्वाब सैंपल लिया गया, जबकि 1118 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
मंगलवार को कोटवा-बनी से सात, कालिंदीपुरम से 31, रेलवे अस्पताल से पांच, यूनानी मेडिकल कॉलेज से पांच, बेली से 12, यूनाईटेड मेडिसिटी से चार, एसआरएन चिकित्सालय से 16 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। उधर कोटवां-बनी में 48, रेलवे में 48, कालिंदीपुरम में 112, यूनानी में 63, यूनाईटेड मेडिसिटी में 30, बेली में 65, एसआरएन चिकित्सालय में 118 मरीज भर्ती हैं। 

ambulance - फोटो : अमर उजाला

एसआरएन में प्रतापगढ़ के दो लोगों की मौत

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मंगलवार को प्रतापगढ़ के दो लोेगों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें से एक 38 वर्षीय व्यक्ति को निमोनिया की परेशानी तो दूसरे 35 वर्षीय व्यक्ति को शुगर की समस्या थी। दोनों तबीयत खराब होने के बाद एसआरएन की कोरेाना की ओपीडी में दिखाने आए थे। लक्षण देखकर दोनों को भर्ती कर जांच कराई गई तो दोनों पॉजिटिव आए। इसके बाद उनको कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि दोनों को ऑक्सीजन दी गई। आराम न मिलने पर वेंटिलेटर पर भी रखा गया। लेकिन, उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मरने के बाद शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। जिला प्रशासन ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

ambulance - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से कीडगंज के व्यवसायी की मौत, 24 से अधिक गंभीर


प्रयागराज। कोरोना से मंगलवार को कीडगंज के 68 वर्षीय व्यवसायी की मौत हो गई। उसे सात अगस्त को यहां भर्ती किया गया था। इसके अलावा 24 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। संदिग्ध हाल में 13 लोग भर्ती हुए हैं। सभी की जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसआरएन के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि कीडगंज का व्यवसायी यहां सात अगस्त को तबीयत खराब होने पर दिखाने आया था। उसे सांस लेने में दिक्कत थी। उसे भर्ती कर जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव आ गया। उसे कोविड वार्ड में भर्ती कर ऑक्सीजन दी गई। हालत गंभीर होती गई तो वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन सोमवार की भोर मौत हो गई।

मौत के बाद शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। फाफामऊ में व्यवसायी का अंतिम संस्कार करा दिया गया। कोरोना से एक और मौत होने के बाद जिले में अब मृतकों की कुल संख्या 88 पहुंच गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े 80 मृतक बता रहे हैं। उधर, एसआरएन चिकित्सालय में अभी दो दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। कुछ लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा ऑक्सीजन पर 20 से अधिक लोग हैं।

Covid 19 test kit - फोटो : Social Media

कस्बों में कराई जाएगी कोविड-19 की रैंडम जांच

कोविड-19 का कोई भी संक्रमित छूटने न पाए इसके लिए कस्बों में अभियान चलाकर रैंडम जांच की जाएगी। नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव पर्यावरण एवं वन सुधीर गर्ग ने समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक सैंपलिंग की बात भी कही। प्रमुख सचिव ने सर्वे कराने पर भी जोर दिया। नोडल अधिकारी ने सोशल कांटैक्ट टे्रसिंग, होम आइशोलेशन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इलाज, दवाओं, साफ-सफाई, छिडक़ाव, सैनिटाइजेशन की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त रवि रंजन, सीडीओ आशीष कुमार, सीएमओ डॉ.जीएस वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

coronavirus kit - फोटो : सांकेतिक

इंडियन बैंक की सिविल लाइंस शाखा परिसर में चार और पॉजिटिव

इंडियन बैंक की सिविल लाइंस शाखा परिसर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में दो दिनों में कोविड-19 के चार संक्रमित सामने आए हैं। इसके बाद कार्यालय के साथ पूरे परिसर का सैनिटाइजेशन कराया गया। इससे पहले भी परिसर स्थित बैंक के एक कार्यालय में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इस तरह से चार नए मरीज आने से कर्मचारियों में भय का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें