जिले में दो दिनों तक कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद मंगलवार को फिर अचानक पॉजिटिव केस बढ़ गए। 24 घंटे के भीतर बैंक कर्मचारी, आशा बहू समेत कुल 58 लोग कोरोना की गिरफ्त में आ गए।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
अब जिले में संक्रमितों की संख्या 964 पहुंच गई है। लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है। शहर समेत जिले में कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। लोग मॉस्क भी नहीं लगा रहे हैं।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
जिले में कोरोना की रफ्तार रविवार व सोमवार को कम हुई थी। रविवार को कुल 39 कोरोना के मरीज सामने आए थे। जबकि सोमवार को संख्या घटकर 33 पहुंच गई थी। लगातार दो दिन मरीजों की संख्या में कमी आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। मंगलवार को कोरोना फिर अपनी रफ्तार में आ गया। मंगलवार को कुंडा तहसील क्षेत्र में स्थित बैंक आफ बड़ौदा के दो कर्मचारी संक्रमित मिले।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
इसके अलावा कोहड़ौर के पूूरे मनिकंठ में एक और सूर्यगढ़ में 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आसपुर देवसरा के पहलमापुर की आशा बहू समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित निकले। पट्टी नगर पंचायत में दो, बाघराय में दो, महेशगंज के लालूपट्टी में तीन लोग संक्रमित मिले। रानीगंज के भागीपुर में वृद्घ की रिपोर्ट पाजिटिव आई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभी तक जिले में 318 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा है। जबकि अस्पतालों में 83 लोग भर्ती हैं। कुल 505 एक्टिव केस हैं। 402 लोग रिकवर हो चुके हैं। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग मनमानी कर रहे हैं। हर दिन ज्यादा से ज्यादा जांच कराई जा रही है।