फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में मिले कोरोना के 16 नए मरीज, दो की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार

Thu, 02 Jul 2020 08:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

कोरोना मीटर 
  • जिले में कुल मरीजों की संख्या- 332
  • पिछले 24 घंटों में मिले नए मरीज- 16
  • मरीज ठीक होकर गए घर- 238
  • अब तक जिले में कुल हॉटस्पाट-171
  • अब तक कितनी मौत-12
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण का ग्राफ बृहस्पतिवार को और ऊपर चढ़ गया। 24 घंटे में 16 नए मरीज पॉजिटिव आए। इनमें एक ही परिवार को आठ लोग शामिल हैं। वहीं, दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक की जांच रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई। साफ है कि शहर में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमित दोनों महिलाओं की मौत एसआरएन अस्पताल में हुई है। इनमें एक महिला मालवीय नगर की रहने वाली हैं। उन्हें 29 जून की शाम गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. सुजीत कुमार के मुताबिक बुजुर्ग महिला शूगर समेत कई बीमारियों से पीड़ित थीं। उसी दिन उनकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर का सपोर्ट दिया गया लेकिन बुधवार रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल प्रभारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिस परिवार के आठ लोग संक्रमित पाए गए उनके मुखिया 29 जून को पाजिटिव आए थे। जीटीबी नगर करेली के निवासी इस मरीज के घर के आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इनमें मुखिया की 87 वर्षीय मां की बुधवार रात एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। वह दिल की बीमारियों से पीड़ित थीं। उनकी मौत के बाद बृहस्पतिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमितों में एसआरएन अस्पताल की एक और स्टाफ नर्स शामिल हो गई है। जार्ज टाउन थाना के समीप रहने वाली इस नर्स को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके घर वालों की जांच भी कराई जा रही है। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
वहीं, एक दवा कंपनी में बतौर एमआर कार्य करने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वह करेली के रहने वाले हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी (आईएलआई) सिम्टम पर उनकी जांच कराई गई थी। वह जिस इलाके में रहते हैं, उसे हॉट स्पाट घोषित कर सील कर दिया गया है। उनके परिवारीजनों और संपर्कियों को होम क्वारंटीन कर कोविड जांच कराई जाएगी। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमितों में बालिका संरक्षण गृह की दो संवासिनी भी शामिल हैं। यहां रहने वाली सभी की जांच कराई गई, जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कीडगंज कृष्णा नगर के रहने वाले एक व्यक्ति में भी (आईएलआई) लक्षण दिखे थे। इस पर उनकी कोविड जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉ
जिटिव आई। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj

डफरिन में प्रसव पूर्व जांच, रिपोर्ट पॉजिटिव

जिला महिला चिकित्सालय डफरिन में प्रसव कराने आई महिला भी कोरोना संक्रमितों की सूची में शामिल हैं। उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। नवजात की जांच 24 घंटे बाद कराई जाएगी। प्रसव के पहले कराई गई जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह ऊंचवागढ़ी राजापुर निवासिनी एक युवती जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का भाई भी संक्रमित

संक्रमितों की सूची में शामिल शांतिपुरम फाफामऊ निवासी (आईएलआई) लक्षणों के आधार पर जांच कराने पहुंचे थे। सर्वे टीम की संस्तुति पर कोविड जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव पाए गए हैं। वह स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के भाई हैं। उनके परिवारी जनों और संपर्कियों की भी जांच कराई जाएगी। फिलहाल सभी को होम क्वारंटीन कराया गया है।

prayagraj news - फोटो : prayagraj

शहर में छह नए हॉट स्पाट, संख्या हुई 171

शहर में बृहस्पतिवार को छह नए हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए। इनके साथ ही जिले में हॉटस्पाट की संख्या 171 हो गई है। नए हॉटस्पाट बने इलाकों में करेली का ई-ब्लाक, जार्जटाउन पुलिस चौकी के पास, ऊंचवागढ़ी राजापुर, दायरा शाह अजमल (अटाला), नूरूल्ला रोड (बालिका गृह), कृष्णानगर कीडगंज हैं।

इन सभी स्थानों पर बैरीकेडिंग कर सीलबंदी की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास के करीब 250 घरों में रहने वालों की स्क्रीनिंग और लक्षणों के आधार पर संदिग्धों की कोविड जांच कराई जाएगी। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj

दवा कारोबारी समेत दस लोगों ने दी कोरोना को मात, एसआरएन से डिस्चार्ज

बृहस्पतिवार को दस लोगों ने कोरोना को मात दी। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल एल थ्री में भर्ती इन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेजा गया। अस्पताल के नोडल प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत के मुताबिक संक्रमण मुक्त होकर घर जाने वालों में दो अस्पताल के हेल्थ वर्कर भी हैं। डिस्चार्ज होने वालों में कल्याणी देवी निवासी थोक दवा कोरोबारीभी शामिल हैं। अन्य लोगों में एक जीआरपी लाइन, तीन सोरांव, एक मऊआइमा, एक करेली के निवासी हैं। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

एसआरएन में 38, कोटवा एट बनी मेेें 32 संक्रमित मरीज भर्ती

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ एल थ्री अस्पताल एसआरएन और एल वन हॉस्पिटल कोटवा बनी में भर्ती मरीजों की संख्या भी 70 हो गई है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक एसआरएन में 38 और कोटवा बनी में 32 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 498 संदिग्ध संक्रमितों के स्वाब नमूने जांच को लिए गए। 542 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें