फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job News: बैंकों में शुरू हुई बंपर भर्ती, हजारों पदों के लिए मांगा गया आवेदन

Thu, 02 Jul 2020 07:43 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

लाकडाउन खत्म होने के साथ बैंकों में भर्ती शुरू हो गई है। ग्रामीण बैंकों में बंपर भर्ती की घोषणा की गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से अकेले उत्तर प्रदेश के ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट के 1834 पदों के लिए 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन


आईबीपीएस की ओर से देश भर के ग्रामीण बैंकों में हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के 676, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के 194 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रदेश के आर्यावर्त बैंक के 994 पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इनके लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई है।

job - फोटो : Pixabay
प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में प्रस्तावित है। अक्तूबर में मुख्य परीक्षा कराने की भी तैयारी है। बैंक की भर्ती परीक्षाओं की काउंसलर पद्मा पांडेय का कहना है कि बैंक की भर्ती परीक्षाओं में समय का अधिक महत्व होता है। इसे ध्यान में रखकर तैयारी करनी होगी।

फिसर्स ग्रेड के लिए भी मांगे आवेदन
आईबीपीएस की ओर से ग्रामीण बैंकों में ऑफिसर्स पदों के ग्रेड-1, 2 और 3 के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए भी 21 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

JOB BANK

तीन चरणों में होगी परीक्षा
अंतिम रूप से चयन तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में बुद्धिपरीक्षण और गणितीय अभिरुचि के 40-40 प्रश्न होंगे। मुख्य परीक्षा में बुद्धि परीक्षण, कम्प्यूटर, सामान्य ज्ञान, हिंदी या अंग्रेजी भाषा तथा गणितीय अभिरुचि के 40-40 प्रश्न होंगे। इस तरह से कुल 200 प्रश्न होंगे। इन्हें हल करने के लिए दो घंटे मिलेंगे। इसमें सफल अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे।

अमर उजाला के एजुकेशन पोर्टल से मिलेगी सफलता
अमर उजाला का एजुकेशन पोर्टल सफलता डॉट कॉम बैंक परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परीक्षा को पास करने के लिए टिप्स और ट्रिक्स दे रहा है। क्योंकि हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क के 8301 पदों पर आवेदन जारी किए गए है। इन पदों पर लाखों उम्मीदवार आवेदन करेंगे। लेकिन पास वही अभ्यर्थी होंगे जिनके पास परीक्षा को पास करने की अच्छी टिप्स एण्ड ट्रिक्स होगी। safalta.com द्वारा छात्रों को यह टिप्स और ट्रिक्स फ्री में दिया जा रहा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें