कोरोना से शनिवार को संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या नए संक्रमितों के मुकाबले करीब दोगुना रही। 133 लोग संक्रमण मुक्त हुए जबकि नए संक्रमित 75 पाए गए। कोरोना की चपेट में आने से एटा निवासी बुजुर्ग की मौत हो गई। वह यहां अपनी बेटी से मिलने आया था। पॉजिटिव आने के बाद उसे पहले बेली फिर एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
नए कोरोना संक्रमितों में चार शिक्षक, एसआरएन का वार्ड ब्वॉय, इविवि कर्मचारी, एक फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट, एनटीपीसी मेजा के सीनियर मैनेजर, जिला अपराध निरोधक समिति का वार्ड ऑफिसर शामिल हैं। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
डॉ. सहाय ने बताया कि 75 नए संक्रमित मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 26446 हो गई है। इसमें 25110 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को 29 लोगों को हॉस्पिटल से छुट्टी दी गई है जबकि 104 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। इसके अलावा 5291 लोगों का टेस्ट कराया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना से मरने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग को कई अन्य बीमारियां थीं।
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
तबीयत खराब होने के बाद एक निजी अस्पताल में उपचार कराने गए थे। वहां जांच में पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर हुई तो एसआरएन चिकित्सालय ले जाया गया। जहां शुक्रवार की रात मौत हो गई। इसके पूर्व तक जिले में कुल 341 लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।