जसरा निवासी 70 वर्षीय सर्राफा व्यवसायी के भी सोर्स का पता नहीं है। वह अपने व्यापार संबंधी वस्तुओं की खरीददारी करने के लिए शहर आता था। तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो कोरोना पॉजिटिव निकला। एसआरएन के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 सुजीत कुमार ने बताया कि उसे हार्ट और बीपी की भी परेशानी थी। जबकि झलवा के युवक को डायबिटिव की परेशानी बताई जा रही है।
युवक 42 साल का था। उसे भी सांस लेने में दिक्कत होने पर एसआरएन में भर्ती कराया गया। दोनों को वेंटिलेटर पर रखा गया था। जसरा के बुजुर्ग की मौत सुबह तड़के हुए जबकि युवक की मौत देर शाम उसकी मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। उधर, करनपुर के 73 वर्षीय बुजुर्ग की हालत पहले से ही खराब थी।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एसआरएन लाया जा रहा था। लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गई थी। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके शव को पोस्टमार्टम में रखा गया था। शुक्रवार को दोनों बुजुर्ग का अंतिम संस्कार फाफामउ में करा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के नोडल डॉ0 महानंद, जिला प्रशासन के अफसर सहित मृतक के परिवार के कुछ लोग भी मौजूद रहे।