एक दिन चार सौ के पार पहुंच गया था आंकड़ा
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की शुरुआत होने के साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। दिसंबर माह तक तो संक्रमित मिलने वाले मरीजों के आंकड़े कम थे, लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ ही संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई और देखते ही देखते एक दिन में मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा 400 को पार पहुंच गया।
राहत की बात यह रही कि अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या दूसरी लहर के मुकाबले कम रही। लेकिन रविवार को संक्रमित मिल मरीजों की संख्या में आयी कमी और कुल 322 संक्रमित मिले। साथ ही पहले के मुकाबले जिले में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ गई।
रविवार को कुल 169 लोग डिस्चार्ज हुए। इसमें अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 6 रही। जबकि 163 लोगों ने अपना होम आइसोलेशन खत्म किया। वहीं रविवार को जांच में जुटी टीमों ने 6360 लोगों की जांच की। वहीं एक व्यक्ति की कोरोना इलाज के दौरान मौत हो गई।