फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News : तीन पॉजिटिव मिलने के बाद दो बजे बंद हुई इंडियन बैंक की सिविल लाइंस शाखा

Tue, 28 Jul 2020 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
इंडियन बैंक की सिविल लाइंस शाखा परिसर स्थित कार्यालय में सोमवार को कोविड-19 के दो और मरीज मिले।  रविवार को भी  यहां एक अधिकारी पाजिटिव पाया गया था। फिलहाल दो दिन में तीन कोरोना संक्रमित आने के बाद शाखा समेत परिसर के हर कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। इस वजह से शाखा को दिन में दो बजे ही बंद कर दिया गया। पॉजिटिव पाए गए तीनों बैंक कर्मियों के संपर्क में आए सभी अफसरों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। इनके साथ अन्य बैंक कर्मियों की भी जांच कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

Coronaindia, Coronavirus Test - फोटो : Social Media

नगर निगम का लेखाकार, पीडीए का बीआई कोरोना संक्रमित

कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रसार अब नगर निगम और पीडीए तक पहुंच गया है। निगम के एक लेखाकार और पीडीए के एक बीआई कोरोना संक्रमित हुए हैं। इस सूचना के बाद से इंदिरा भवन स्थित पीडीए दफ्तर और नगर निगम कर्मचारी संक्रमण की आशंका से डरे हैं। पीडीए अफसरों के मुताबिक संक्रमित भवन निरीक्षक (बीआई) पिछले छह दिन से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। वैसे भी कार्यालय को रोज सैनिटाइज कराने के बाद रोटेशन में कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है। सभी को मास्क लगाने और उचित दूरी के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। 

टेस्टिंग - फोटो : ANI

महिला ग्राम विद्यालय में चौकीदार की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, शिक्षिकाएं दहशत में

सूबेदार गंज स्थित महिला ग्राम विद्यालय कैंपस के अंदर रहने वाले चौकीदार की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। चौकीदार की पत्नी को एसआरएन के कारोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। चौकीदार रोज सुबह विद्यालय के सारे कमरे खोलता था सारी खिड़कियां, पंखे, बिजली के स्विच आदि खोलता था। शिक्षिकाओं को पानी आदि देता था। चौकीदार रोज की भांति आज भी स्कूल आया था, जानकारी के बाद उसे घर भेज दिया गया। शिक्षिकाओं में दहशत का माहौल है। स्कूल खुला हैं, ऐसे में शिक्षिकाओं में डर है कि ऐसे में स्कूल कैसे जाएं। डीआईओएस-2 देवी प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चौकीदार को भी जांच के लिए भेजा गया है। स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है और सैनिटाइजेशन के बाद ही खोला जाएगा।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

1100 में से 750 रोडवेज कर्मियों की हो गई जांच

रोडवेज में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कर्मचारियों की कोरोना जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रयागराज रीजन की बात करें तो यहां कार्यरत 1100 कर्मचारियों में से अब तक 750 कर्मचारियों की कोरोना जांच हो चुकी है। दरअसल पिछले दिनों रीजन के एक एआरएम की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आ जाने के बाद से ही रोडवेज प्रशासन ने सभी डिपो के कर्मचारियों एवं अफसरों की कोरोना जांच करवाने का निर्णय लिया। सोमवार को 70 कर्मचारियों की जांच हुई। इसके पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने भी रविवार को अपनी कोरोना जांच करवाई। उधर सोमवार को रोडवेज के जिन कर्मचारियों की रिपोर्ट प्रशासन को मिली वह निगेटिव रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें