फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: आजमगढ़ के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत

Sun, 14 Jun 2020 12:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में शनिवार को आजमगढ़ के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें शुक्रवार की रात रेफर किया गया था। शव को आजमगढ़ जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

 
आजमगढ़ के एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव थे और उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को तबीयत खराब हुई तो उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। रात 11 बजे वह कोरोना वार्ड में शिफ्ट हुए। शनिवार को उनकी मौत हो गई।

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग 10 साल से डायबिटीज के मरीज थे। तीन साल से उनकी डायलिसिस चल रही थी। किडनी खराब थी और सीने में इंफेक्शन हो गया था। गंभीर हालत में भर्ती हुए थे। उन्हें जरूरी ट्रीटमेंट दिया गया, लेकिन बचाया न जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें