फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते से चालू हो सकता है सयांरा रेलवे ओवरब्रिज

विज्ञापन
Saira railway overbridge may be operational from next week - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
अगले हफ्ते से चालू हो सकता है सयांरा रेलवे ओवरब्रिज
विज्ञापन

सिराथू। सिराथू के सयांरा रेलवे फाटक पर करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बन गया है। सेतु निगम काम को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जल्द ही डामरीकरण का काम शुरू होगा। सेतु निगम का दावा है कि ब्रिज एक सप्ताह के अंदर आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सिराथू में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरांया रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज स्वीकृत किया था। इस ब्रिज के निर्माण का काम एक जनवरी 2019 को शुरू हुआ। इसे 31 दिसंबर 2019 को बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते काम प्रभावित हो गया। सेतु निगम के अवर अभियंता एके कुशवाहा ने बताया कि ओवरब्रिज पर गिट्टी बिछाने काम तकरीबन पूरा होने वाला है। इसके बाद डामरीकरण के काम को अंतिम रूप दिया जाएगा। दावा किया कि ब्रिज का काम हर हाल में एक सप्ताह के अंदर पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें