फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News : जिले में 386 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत

Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिले में कुल सात हजार 414 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें 3650 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ। 3449 लोगों का आरटीपीसीआर और 130 की ट्रूनॉट से जांच की गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : कोविड की जांच कराती युवती। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में लगातार उतार.चढ़ाव जारी है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को इसमें कमी देखी गई। शनिवार को कुल 386 संक्रमित मिले, जबकि एक दिन पहले 505 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 342 मरीज संक्त्रस्मण मुक्त हो गए, इनमें से दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। हालांकि शनिवार को ममफोर्डगंज निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिले में कुल सात हजार 414 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें 3650 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ। 3449 लोगों का आरटीपीसीआर और 130 की ट्रूनॉट से जांच की गई। 185 लोगों ने निजी पैथालॉजी में जांच कराई, जिनमें 386 लोग संक्रमित पाए गए, जो कि शुक्रवार को मिले 505 नए संक्रमितों के मुकाबले 119 कम है। आरटीपीसीआर में कुल 290 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि एंटीजन में 66 और ट्रूनॉट में 30 पॉजिटिव पाए गए।


इसके अलावा 342 लोग संक्रमण मुक्त हो गए। इनमें से दो लोगों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से छुट्टी दी गई, जबकि 340 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। वहीं दूसरी ओर मम्फोर्डगंज के 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह शुक्रवार को भर्ती हुए थे। उन्हें ब्लडप्रेशर और शुगर की परेशानी बताई जा रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के 17 स्थानों पर कुल 40 हजार 187 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन


पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक, एबीएसए, कृषि अधिकारी कोरोना की चपेट में आए
शनिवार को संक्रमित होने वालों में पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक, एबीएसए, सिरसा पीएचसी की एएनएम, एसआरएन चिकित्सालय का जूनियर रेजिडेंट, सीएचसी फूलपुर के मेडिकल अफसर, मेजा का ग्राम विकास अधिकारी, गंगा गुरूकुलम का शिक्षक, निजी पैथालॉजी का लैब तक्नीशियन, कृषि विश्वविद्यालय का एक अधिकारी, रेलवे का वरिष्ठ स्टेनो, इफको का इंजीनियर, एफसीआई के सहायक तक्नीशियन, आरपीएफ  का सिपाही, सिंचाई विभाग के पूर्व अभियंता शामिल हैं।


95848 लोगों को लगाया गया टीका
कोरोना से बचाव के लिए शनिवार को जिले में 95848 लोगों को टीका लगाया गया। जिले में अब तक कुल 68 लाख 98 हजार 749 डोज लगाई जा चुकी हैं। टीकाकरण प्रभारी डॉ. तीरथलाल ने बताया कि 15 से 17 वर्ष की आयु के पांच हजार 597 किशोर और किशोरियों को तथा 342 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।


बेली अस्पताल से भागा कोरोना मरीज
शनिवार को बेली अस्पताल से एक कोरोना संक्रमित युवक भाग गया, जिससे हड़कंप मच गया। बहरिया का रहने वाला 26 वर्षीय युवक दोपहर डेढ़ बजे बेली अस्पताल लाया गया था। भर्ती होने के कुछ देर बाद ही वह भाग गया। बेली अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस की दो। पुलिस के जरिए उसकी खोजबीन कराई गई तो पता चला कि वह अपने घर चला गया था। बेली अस्पताल के कोरोना प्रभारी डॉ. एके अखौरी ने बताया कि मरीज अपने घर पर आइसोलेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें