पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे स्लाटर हाउस को कसारी मसारी निवासी आसिफ दुर्रानी व उसका भाई राशिद दुर्रानी संचालित कर रहे थे, जो अतीक अहमद के करीबी हैं। उनके अलावा मौके से फरार होने वालों में इम्तियाज, मो. अली व वैश शामिल हैं। सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से तीन दोपहिया भी बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
डेरी की आड़ में चला रहे थे स्लाटर हाउस
पुलिस ने बताया कि आरोपी डेरी आड़ में स्लाटर हाउस चला रहे थे। पुलिस छापा मारने पहुंची तो यहां अगले हिस्से में कुछ गायें मिलीं। पूछताछ में पता चला कि यहां से दूध भी बेचा जाता था। हालांकि भीतर के हिस्से में पशुओं को मारा जाता था। कार्रवाई के बाद देर शाम पुलिस ने बुल्डोजर चलवाकर स्लाटर हाउस को ध्वस्त करा दिया।
गवाह को धमकाने में अतीक संग हुआ है नामजद
पुलिस के मुताबिक, मामलेे में वांछित आसिफ दुर्रानी अतीक का शार्प शूटर है। महीने भर पहले ही चकिया निवासी रवि पासी की हत्या के चश्मदीद गवाह नबी अहमद ने दुर्रानी, अतीक समेत छह लोगों पर धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि जेल में बंद अतीक व तोता के कहने पर दुर्रानी ने अपने चार साथियों संग उसके घर में आकर गवाही न देने के लिए धमकाया।