फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मुख्य न्यायाधीश अफसरों संग पहुंचे नैनी सेंट्रल जेल, अधिकारियों में मचा रहा हड़कंप

Sat, 09 Jul 2022 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्य न्यायाधीश सुबह तकरीबन नौ बजे केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचे। वह जिस वक्त जेल परिसर पहुंचे, अधीक्षक समेत जेल के कई कर्मचारी तथा अफसर ड्यूटी पर नहीं आए थे। हालांकि जानकारी मिलते ही सभी भागते हुए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
नैनी जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल शनिवार को निरीक्षण के लिए नैनी जेल पहुंचे। करीब 1.30 घंटे तक परिसर में रहने के दौरान उन्होंने बैरकों का जायजा लिया। साथ ही कई बुजुर्ग बंदियों से बातचीत भी की। यही नहीं उन्होंने उनके इलाज की व्यवस्था भी देखी। इस दौरान उन्होंने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने जिला प्रशासन को कई निर्देश दिए। 

विज्ञापन



मुख्य न्यायाधीश सुबह तकरीबन नौ बजे केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचे। वह जिस वक्त जेल परिसर पहुंचे, अधीक्षक समेत जेल के कई कर्मचारी तथा अफसर ड्यूटी पर नहीं आए थे। हालांकि जानकारी मिलते ही सभी भागते हुए मौके पर पहुंचे। मुख्य न्यायाधीश सबसे पहले महिला बैरक का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कई बुजुर्ग बंदियों से बात करने के साथ ही उनके इलाज की व्यवस्था भी देखी।


जेल में कई बंदियों के उद्यमशीलता में लगे होने की जानकारी होने पर वह फर्नीचर बनाने वाले कारखाने में भी पहुंचे। निरीक्षण के बाद तकरीबन 10.30 बजे वह लौट आए। इस दौरान उनके साथ जिला जज, डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढाई जाएं सुविधाएं, निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
  • एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए
  • लोक अदालत के माध्यम से कराया जाए छोटे मामलों का निस्तारण
  • रोटी की ऑटोमैटिक मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए
  • रसोइयों का ड्रेस कोड निर्धारित हो
  • पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं
  • ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा मुकदमों में कोर्ट की कार्रवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें