बीते 22 जनवरी को महाराष्ट्र पुलिस ने सूचना दी गई थी कि नागेंद्र कुमार ने जारी फटका थाने के लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में नागेंद्र वांछित था। महाराष्ट्र पुलिस नागेंद्र को उसके घर से नाबालिग लड़की के साथ बरामद कर नागपुर ले गई थी। बताया गया कि हिरासत में लिए जाने के चौथे दिन युवक का शव लॉकअप में फंदे से लटका मिला।
पुलिस हिरासत में युवक की मौत कई सवाल खड़े करती है। यदि युवक निर्दोष था तो उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत पेश किया जाना चाहिए था। परिजनों ने मामले में महाराष्ट्र पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने उतरांव थाने के कुछ पुलिसकर्मियों पर गाड़ी तोड़ने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस की ओर से इन आरोपों पर अभी कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।