फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः सीजीएचएस की एक डिस्पेंसरी तीन दिन के लिए बंद

Tue, 21 Jul 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
बच्चे की देखभाल में लगी नर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) की पॉली क्नीलिक एवं डिस्पेंसरियों में भी कोरोना संक्रमण से हड़कंप मचा है। सीजीएचएस प्रयागराज के अपर निदेशक के स्टेनो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसे देखते हुए पॉली क्लीनिक में स्टाफ के पांच लोगों की जांच कराई गई है। वहीं, डिस्पेंसरी नंबर चार में इलाज कराने गए एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर डिस्पेंसरी को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

सीजीएचएस की पॉली क्लीनिक और डिस्पेंसरियों में केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों एवं उनके आश्रितों को मुफ्त इलाज एवं दवा की सुविधा मिलती है। पॉली क्लीनिक समेत सभी डिस्पेंसरियों में रोज मरीजों की काफी भीड़ आती है। सीजीएचस की म्योर रोड स्थित डिस्पेंसरी में बीते शुक्रवार एक मरीज इलाज कराने आया था। बाद में वह पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को खबर मिलते ही डिस्पेंसरी को बुधवार यानी 22 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया। वहां व्यापक पैमाने पर सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है। 


वहीं, सिविल लाइंस में संगम प्लेस स्थित अपर निदेशक कार्यालय में तैनात एक स्टेनो भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। अपर निदेशक कार्यालय के साथ वहां पॉली क्लीनिक भी है। स्टेनो कुछ दिनों पहले जवाहर लाल नेहरू रोड स्थित सीजीएचएस की डिस्पेंसरी नंबर एक में आए थे। स्टेनों के पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिलने पर सोमवार को एहतियातन डिस्पेंसरी नंबर एक को भी बंद रखा गया लेकिन मंगलवार से वहां कामकाज शुरू हो जाएगा। वहीं, पॉली क्नीनिक में तैनात दो चिकित्सकों समेत स्टाफ के पांच लोगों की कोरोना जांच कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें