फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः मीरगंज और महाजनी टोला में बंद रहा सर्राफा बाजार

Tue, 21 Jul 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
दिलीपपुर के रसोइयां गांव में बंद दुकानें। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रयागराज में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चौक क्षेत्र के मीरगंज एवं महाजनी टोला में स्थित सर्राफा कारोबारियों ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। कारोबारियों ने कहा कि अगले कई दिन वह अपनी दुकानें बंद रखेंगे। इस बीच कुछ दुकानों में कारीगर आएंगे, लेकिन वह शटर गिराकर जो लंबित कार्य हैं उन्हें पूरा करेंगे। बाजार में ग्राहकों से अभी किसी भी तरह का लेनदेन नहीं किया जाएगा।


दरअसल प्रयागराज में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर तमाम सर्राफा कारोबारी खासे चिंतित थे। इसे लेकर कारोबारियों ने रविवार को वर्चुअल बैठक कर निर्णय लिया कि वह अगले कुछ दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। प्रयाग सर्राफा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी ने बताया कि चौक क्षेत्र के मीरगंज एवं महाजनी टोला में काफी संख्या में दुकानें पतली गली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों को डर था कि अगर इन गलियों में संक्रमण फैला तो उसे संभालना मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से सर्राफा कारोबारियों ने अपनी स्वेच्छा से दुकानें बंद करने का निर्णय रविवार को लिया। कुलदीप सोनी के मुताबिक सोमवार को मीरगंज, महाजनी टोला स्थित सर्राफा कारोबारियों की 200 से ज्यादा दुकानें बंद रहीं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल ने किसी भी व्यापारी पर दुकान बंद न करने का दबाव नहीं बनाया है। जो भी दुकानें बंद हुई हैं वह सभी कारोबारियों की स्वेच्छा से ही बंद हुई। इस दौरान सर्राफा कारोबारी संजय वर्मा, कैलाश अग्रवाल, रामजी रस्तोगी, राजेश, विकास केसरवानी आदि की दुकानें बंद रही। साथ ही कुछ कारोबारियों ने सैनिटाइजेशन भी करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें